Sunny Leone Photo: सनी लियोनी ने शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीरें, फोटो के साथ लिखा- घूर सकते हैं

Sunny Leone Hot Photo: सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी ने लिखा कि घूरना ठीक है।

Sunny Leone
Sunny Leone 
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी बोल्ड फोटो
  • सनी ने इन तस्वीरों के साथ लिखा कि घूर सकते हैं
  • मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों में सनी अपनी कई बिकिनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी कोरोना वायरस के चलते इस समय घर पर ही हैं और अपनी फैमिली संग समय बिता रही हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुईं हैं और लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर की है जिसे लेकर वो चर्चा में हैं।

दरअसल सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इन फोटोज में सनी ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने हुए हैं जिसके साथ उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है। इसके साथ येलो हील्स पहने और खुले बालों में नजर आ रही हैं। अपनी इन बोल्ड तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'घूर सकते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी की यह फोटोज उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। मालूम हो कि इससे पहले हाल ही में सनी ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर की थीं और एक्ट्रेस की उन तस्वीरों को भी काफी पसंद किया गया था मालूम हो कि सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 33 मिलियन यानी 3.3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पति डेनियल वेबर ने पहली मुलाकात में उन्हें लेस्बियन समझ लिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी लेस्बियन दोस्त के साथ थीं और दोनों को साथ देखकर डेनियल को लगा की सनी भी लेस्बियन हैं। पहली बार दोनों की मुलाकात लॉस वेगस में हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर