क्या बॉलीवुड छोड़ रही हैं सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी को-स्टार संजना संघी? दुखी मन से लिखी ये पोस्ट

Actress Sanjana Sanghi shares cryptic post: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी को-स्टार संजना संघी ने दुखी मन से एक पोस्ट लिखी है।

Sushant Singh Rajput Sanjana Sanghi
सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी। 
मुख्य बातें
  • संजना संघी ने सुशांत के साथ 'दिल बेचारा' फिल्म में काम किया था
  • 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी
  • सुशांत और संजना की यह फिल्म साल 2018 में अनाउंस हुई थी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से को-स्टार संजन संघी काफी गमजदा है। उन्होंने सुशांत की मौत के दिन एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके आंसू छलक आए थे। उन्होंने कई थ्रोबैक फोटो के जरिए भी सुशांत को याद किया था। संजना की पहली और सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' इसी महीने रिलीज होने जा रही है। संजन को हाल ही में सुशांत की मौत के मामले में बयान दर्ज करने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। संजना बयान दर्ज कराने के बाद अपने होमटाउन नई दिल्ली लौट गई हैं। लेकिन उन्होंने जाने से पहले दुखी मन से एक पोस्ट शेयर की है। 

संजना ने मुंबई हवाई अड्डे की अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मास्क लगाए हुए नजर आ रही है। इसी तस्वीर पर लिखा है, 'खुदा हाफिज, मुंबई। चार महीन बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली, दिल्ली वापस। आपकी सड़के कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं। शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहा है। या शयाद, फिलहाल आप भी दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी, या शयाद नहीं।'


बता दें कि दिल बेचारा साल 2014 में आई हॉलीवुड रोमेंटिक फिल्म 'द फॉल्ट इन अवर स्टार' का हिंदी रीमेक है। 'द फॉल्ट इन अवर स्टार' साल 2012 में जॉन ग्रीन की इसी नाम से रिलीज हुई उपन्यास पर आधारित है। संजना ने कुछ दिन पहले 'दिल बेचारा' का पोस्टर शेयर किया था। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों की कहानी। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की विरासत को मनाएं। ये हमारे यादों में हमेशा रहेगी। दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर