जब दिशा पाटनी को छोड़ भाग गए थे टाइगर श्रॉफ, ऑटो पर बैठकर लौटना पड़ा था घर

Tiger Shroff Disha Patani: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक है। दोनों को डेट पर अक्सर स्पॉट किया जाता है। एक वक्त टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी को बीच सड़क पर छोड़कर चले गए थे।

Tiger Shroff, Disha Patani
Tiger Shroff, Disha Patani 
मुख्य बातें
  • टाइगर श्रॉफ दो मार्च  को अपना 30वां बर्थडे मना रहे हैं।
  • टाइगर श्रॉफ फिलहाल दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं।
  • टाइगर और दिशा पाटनी ने काफी वक्त तक अपना रिश्ता मीडिया से छिपाकर रखा था।

मुंबई. टाइगर श्रॉफ दो मार्च  को अपना 30वां बर्थडे मना रहे हैं। टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से की थी। टाइगर जब छोटे थे तब सुभाष घई ने उनके हाथों में 101 रुपए थमाते हुए कहा कि ये साइनिंग अमाउंट है। मैं तुम्हे एक एक्टर के तौर पर लॉन्च करुंगा।

टाइगर फिलहाल दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया है। टाइगर और दिशा पाटनी को डिनर डेट या लंच डेट पर जाते वक्त फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद होते हैं। एक बार दिशा और टाइगर एक साथ रेस्त्रां से बाहर निकले थे। दोनों ने जैसे ही फोटोग्राफर को देखा तो दोनों गेट की तरफ भागे थे। 

टाइगर श्रॉफ तुरंत अपनी कार पर बैठकर रावाना हो गए थे। वहीं, दिशा पाटनी को ऑटो से अकेले घर वापस लौटना पड़ा। आपको बता दें कि दिशा और टाइगर श्रॉफ साल 2018 में आई फिल्म बागी 2 में नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट थी। लव बैंड 

ऐसे खुली थीं लव स्टोरी की पोल 
टाइगर और दिशा पाटनी ने काफी वक्त तक अपना रिश्ता मीडिया से छिपाकर रखा था। हालांकि, दोनों की रिश्ते की पोल तब खुली जब दोनों वेकेशन के लिए एक रिजॉर्ट गए थे। दोनों ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

टाइगर और दिशा पाटनी की इस फोटो का बैकग्राउंड एक ही था। इसके बाद दोनों के अफेयर की बात सामने आई थी। वहीं, सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब सेशन में टाइगर से पूछा कि क्या वो दिशा को डेट कर रहे हैं? इसके जवाब में टाइगर ने लिखा, 'मेरी औकात नहीं है भाई।'

वेलेंटाइन्स डे पर किया था ये पोस्ट
साल 2018 में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में दोनों के हाथ में एक लव बैंड है। दिशा ने इस फोटो के साथ लिखा- आज मुझे किसी ने प्रपोज किया और मैंने उसे हां में जवाब दिया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Turns out I’m taken. ?? A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Someone popped the question, and I said yes... A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

टाइगर श्रॉफ ने इस फोटो के साथ लिखा था- लगता है कि मुझे भी अब प्यार हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ साल 2019 में फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किा था। वहीं, उनकी अगली फिल्म बागी 3 मार्च में रिलीज हो रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर