Arun Gawli Daughter Marriage: आज डॉन अरुण गवली की बेटी से शादी करेगा ये एक्टर, लॉकडाउन में मिली खास इजाजत

Arun Gawli Daughter Marriage: अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता आज एक्टर अक्षय वाघमारे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस शादी दगड़ी चॉल में होगी। योगिता और अक्षय की पिछले साल सगाई हुई थी।

Arun Gawli Daughter
Arun Gawli Daughter, Akshay Waghmare 
मुख्य बातें
  • अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की बेटी एक्टर अक्षय वाघमारे से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
  • लॉकडाउन के दौरान इस शादी को खास परमिशन मिली है।
  • पहले ये शादी 29 मार्च को होने वाली थी। 

मुंबई. अंडरवर्ल्ड में डैडी के नाम से पॉपुलर डॉन अरुण गवली की बेटी योगिता गवली मराठी एक्टर अक्षय वाघमारे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान इस शादी को खास परमिशन मिली है। इससे पहले ये शादी 29 मार्च को होने वाली थी। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी मुंबई के दगड़ी चॉल में होगी। पहले ये शादी मुंबई के लोअर पारेल स्थित एक पांच सितारा होटल में होने वाली थी। हालांकि, अब इसमें केवल परिवार के कुछ सदस्य ही शामिल होंगे। 

अक्षय और योगिता की पिछले साल दिसंबर में सगाई हुई थी। वहीं, गुरुवार शाम घरवालों की मौजूदगी में हल्दी सेरेमनी हुई थी। अक्षय वाघमारे के परिवार को पुणे पुलिस ने मुंबई जाने के लिए इजाजत दे दी है। 

फॉलो की जाएगी सोशल डिस्टेंसिंग
अक्षय वाघमारे ने बताया कि इस शादी में सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो किया जाएगा। इसके अलावा सैनिटाइजर और चेहरे पर मास्क की भी व्यवस्था रहेगी। वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद रिसेप्शन भी दिया जाएगा। 

अक्षय वाघमारे मराठी के दिग्गज एक्टर रहे दादा कोंडके के परिवार से आते हैं। अक्षय वाघमारे ने कहा कि- 'मैं योगिता को पिछले पांच साल से जानता हूं। हमारे घरवालों ने कहा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए। हम दोनों काफी खुश हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
. #quarantinwedding #weddingvibes # A post shared by Akshay Waghmare (@akshayswaghmare) on

परोल में हैं अरुण गवली
 अरुण गवली 2008 में शिवसेना के नेता की हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। परोल पर उन्हें शादी में उपस्थित रहने की अनुमति मिल गई है। योगिता के अलावा अरुण गवली के दो बच्चे और हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#happybirthday #missing #the #moment A post shared by Akshay Waghmare (@akshayswaghmare) on

अरुण गवली की बेटी योगिता पेशे से वकील हैं। इसके अलावा वह अपना एक एनजीओ भी चलाती हैं। आपको बता दें कि अरुण गवली की जिंदगी पर डैडी फिल्म बनी थी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल लीड रोल में थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर