तस्वीर में नजर आ रहा ये लड़का आज है एक मशहूर एक्टर, क्या पहचान पाए आप?

Bollywood Actor Throwback Photo: एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर ने अपने बचपन की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। फोटो में एक्टर अपने परिवार के साथ नजर आ रहा है।

Vivek Oberoi family Photo
(तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम) 
मुख्य बातें
  • एक मशहूर एक्टर ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की है
  • बचपन की फोटो में एक्टर पिता की गोद में बैठा है
  • क्या आप पहचान पाए कि ये एक्टर कौन है?

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स के थ्रोबैक फोटोज सामने आते रहते हैं। अधिकतर यह तस्वीरें सेलेब्स के बचपन की होती हैं। कई बार तस्वीरों को कलाकार खुद पोस्ट करते हैं तो कई मर्तबा उनके फैन पेज पर इन्हें शेयर किया जाता है। सेलेब्स की पुरानी तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। यही वजह है कि थ्रोबैक तस्वीरों का ट्रेंड पिछले कुछ अरसे में काफी बढ़ा है। अब बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर ने अपने बचपन की फोटो फैंस के साथ साझा की है। बचपन की फोटो में एक्टर अपने पिता की गोद में बैठे हुए नजर आ रहा है।

क्या आप एक्टर को पहचान पाए?

क्या आप मशहूर एक्टर को पहचान पाए? अगर आप इन्हें नहीं पहचान सके तो हम आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि जाने-माने एक्टर विवेक ओबेरॉय हैं। विवेक ने अपने बचपन की यह फोटो रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में विवेक अपनी फैमिली के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विवेक और उनकी छोटी बहन मेघना माता-पिता की गोद में बैठे हुए हैं। विवेक, पिता सुरेश ओबेरॉय और मेघना, मां यशोधरा की गोद में बैठी हैं। बता दें कि सुरेश ओबेरॉय अपने जमाने में चर्चित अभिनेता रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

विवेक ओबेरॉय ने यह थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "पिता के गोद में बैठे हुए। दुनिया का सबसे आनंदित जगह। फ्रेम में दो सबसे खूबसूरत महिलाए हैं, जो मेरी प्रेरणा और ताकत का स्रोत हैं। कोई लौटा दे मेरे बचपन के दिन।' । वहीं, विवेक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2019 में 'रुस्तम' फिल्म में नजर आए थे। यह कन्नड़ भाषा की फिल्म थी। विवेक को अंतिम बार हिंदी फिल्मों में 'पीएम नरेंद्र मोदी' मूवी में देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर