[VIDEO] 'ऐ लड़की कमर हिला': जब करीना कपूर खान को सरोज खान ने सेट पर लगा दी थी डांट

When Saroj Khan scold Kareena Kapoor: जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्टियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। इस बीच सरोज खान के करीना को डांस सिखाते हुए डांटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Once Saroj Khan scolded Kareena Kapoor
जब करीना कपूर को सरोज खान ने लगाई थी डांट 
मुख्य बातें
  • शूटिंग के दौरान सरोज खान ने करीना कपूर खान को लगाई थी डांट
  • रियलिटी शो के दौरान एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
  • बाथरूम में बंद होकर सरोज की बताई कोरियोग्राफी की प्रैक्टिस करती थीं करीना

मुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन शुक्रवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों को डांस सिखाया था। एक्टर- एक्ट्रेस उन्हें प्यार से मास्टरजी कहते थे, न केवल आम लोगों ने बल्कि कई मशहूर हस्तियों ने भी उनसे डांस का प्रशिक्षण लिया था। सरोज खान ने श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित और यहां तक ​​कि करीना कपूर खान तक; को फिल्मों में डांस परफॉरमेंस के लिए कोरियोग्राफ किया था। उनके बहुत सारी एक्ट्रेस के साथ गहरे रिश्ते थे।

कोरियोग्राफर मास्टर जी के चले जाने पर कई अभिनेत्रियों ने उनसे जुड़ी यादों ताजा कीं। बीते समय में कई लोग इस बारे में भी बात कर चुके हैं जब सरोज खान ने उन्हें डांटा था। एक बार करीना कपूर खान ने भी डांस रियलिटी शो के दौरान ऐसा ही खुलासा करते हुए बताया था कि सरोज खान उन्हें किस तरह सेट पर डांटती थीं।

आधी रात जब शूट पर करीना को पड़ी डांट- 'ऐ लड़की कमर हिला':
डांस इंडिया डांस के एक पुराने एपिसोड में, करीना ने बताया था कि आधी रात को शूटिंग के दौरान उन्हें अच्छी तरह से डांस नहीं करने के लिए मास्टर जी ने डांटा था। नकल करते हुए करीना ने बताया कि सरोज खान ने उनसे कहा था, 'ऐ लड़की कमर हिला।' करीना ने कहा था कि वह डर गई थी कि मास्टरजी उसे फिर से डांटेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ZEE TV (@zeetv) on

रियलिटी बेस्ड डांस शो में एक स्पेशल एपिसोड के लिए वह यहां पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ने पुराने दिनों को याद किया था और एक साथ काम करने के समय के बारे में बातें की थीं।

बाथरूम में बंद होकर प्रैक्टिस करती थीं करीना:
करीना ने यह भी बताया था कि वह सरोज खान की बताई बातों का अभ्यास करने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लेती थीं।

अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उनकी मां ने एक बार उनसे कहा था कि अगर वह एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, तो उन्हें सिर्फ खान के गाने देखने चाहिए और उनसे सीखना चाहिए। करीना कपूर खान और सरोज खान 'दिल मेरा मुफ्त का' गाने पर स्टेज परफॉर्म करते हुए भी नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर