यो यो हनी सिंह ने लॉकडाउन में किया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरें देख फैंस रह गए हैरान

Yo Yo Honey Singh body transformation pictures: यो यो हनी सिंह ने अपना बढ़ा हुआ वजन काफी तेजी से कम कर लिया है। उन्होंने इसे लॉकडान में की गई मेहनत बताया है।

Yo Yo Honey Singh
यो यो हनी सिंह 
मुख्य बातें
  • हनी सिंह ने लॉकडाउन में किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
  • उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है
  • वह मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं

पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने लॉकडाउन के दौरान जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। कुछ वक्त पहले हनी सिंह का वजह काफी बढ़ गया था लेकिन अब वह पूरी तरह शेप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम तस्वीर शेयर की हैं। कई तस्वीरें में वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि देखें मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन की फोटोज। लॉकडाउन में की गई मेहनत। उनकी ये तस्वीरें देखकर फैंस हैरान रह गए। 


हनी सिंह की तस्वीरों पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई जहां हनी सिंह की अपनी बॉडी पर मेहनत करने की तारीफ कर रहा है तो कइयों का कहना है कि वह अपने पसंदीदा सिंगर को दोबारा शेप में देखकर बेहद खुश हैं। एक यूजर ने लिखा कि बधाई हो शेरा। तुम्हें वपास शेप में देखकर अच्छा लगा। शेप में आने के लिए बहुत मेहनत और समर्पण की जरूरती है। शानदार काम। आगे भी जारी रखो। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि भाई यह तो अपना पुराना वाला यो यो हनी सिंह है। अन्य यूजर ने कहा कि भाई आपने तो आग ही लगा दी। 


गौरतलब है कि हनी सिंह का वजन बीमारी के बाद बढ़ गया था जो उनके म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ दिखा। उनका आखिरी गाना 'मास्को सूका' था जिसमें नेहा कक्कड़ ने भी आवाज दी थी। हनी सिंह बॉलीवुड से करीब 2 साल तक गायब रहे थे। उन्होंने बताया था कि वह 18 महीने तक वह किसी से बात करने की हालत में नहीं थे और नोएडा में अपने घर में रह रहे थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया था जो कि 18 महीने तक चला। हालांकि, हनी सिंह अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर