18 साल की उम्र में Priyanka Chopra बनी थीं म‍िस वर्ल्‍ड, जीत के बाद मां ने जो कहा वो आप सोच भी नहीं सकते

सेलेब्रिटी
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Oct 27, 2020 | 07:51 IST

Priyanka Chopra Miss World 20 years: करीब 20 साल पहले प्र‍ियंका चोपड़ा ने म‍िस वर्ल्‍ड का खिताब जीता था। अब उन्‍होंने बताया है क‍ि जीत पर उनकी मां का पहला रिएक्‍शन क्‍या था।

Priyanka Chopra 20 years of Miss world first reaction of her mother dr madhu chopra on her win will leave you shocked throwback
20 years of Priyanka Chopra Miss World  
मुख्य बातें
  • 20 साल पहले प्र‍ियंका चोपड़ा ने म‍िस वर्ल्‍ड का खिताब जीता था
  • तब उनकी उम्र 18 साल की थी
  • म‍िस वर्ल्‍ड जीतने के बाद प्र‍ियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कदम रखा था

प्र‍ियंका चोपड़ा की कहानी बेशक अपने आप में एक मिसाल है। 18 साल की उम्र में उन्‍होंने म‍िस वर्ल्‍ड का ख‍िताब अपने नाम क‍िया था। इस बात को अब लगभग पूरे 20 साल हो चुके हैं। तब से अब तक प्र‍ियंका चोपड़ा की ज‍िंदगी में काफी उतार चढ़ाव भी आए लेक‍िन वह हर बार व‍िनर बनकर ही न‍िकलीं। वैसे म‍िस वर्ल्‍ड जैसी बड़ी जीत के बाद प्र‍ियंका चोपड़ा के पेरेंट्स को भी उन पर गर्व था लेक‍िन ताज पहनने के बाद उनको उनकी मम्‍मी मधु चोपड़ा ने जो कहा था, उस बारे में आप सोच भी नहीं सकते। 

क्‍या थे मम्‍मी मधु चोपड़ा के पहले शब्‍द 
म‍िस वर्ल्‍ड जीतने के 20 साल बाद प्र‍ियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट पर एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है। इसमें वह अपनी जीत के पलों के बारे में अपनी मम्‍मी और भाई से बात करती नजर आ रही हैं। उनकी मम्‍मी ने बताया क‍ि प्र‍ियंका चोपड़ा के ताज जीतने के बाद जब वह अपनी बेटी से म‍िली थीं तो हैरान व खुश थीं। लेक‍िन बधाई देने के बाद उन्‍होंने कहा था - बेब, अब तुम्‍हारी पढ़ाई का क्‍या होगा ! 

म‍िस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में की थी ये भूल 
30 नवंबर 2000 को लंदन में हुए इस कॉम्‍प‍िटीशन में प्र‍ियंका चोपड़ा से बड़ी गलती हो गई थी। कॉन्‍टेस्‍ट के आख‍िरी राउंड में उनसे सवाल क‍िया गया था - वह मौजूदा दौर की जीव‍ित मह‍िलाओं में से क‍िसे सबसे सफल मानती हैं। इसके जवाब में प्र‍ियंका ने मदर टेरेसा का नाम लिया था। प्र‍ियंका ने कहा था - ऐसे बहुत से नाम हैं जिनसे मैं प्रभावित हूं। लेकिन मदर टेरेसा इनमें सबसे ऊपर हैं। अब ये बात और है क‍ि मदर टेरेसा उस समय भी जीव‍ित ही नहीं थीं।

वैसे इस जीत के साथ प्र‍ियंका चोपड़ा रातों रात करोड़पति बन गई थीं। उस समय की बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताब‍िक, प्र‍ियंका को ये कॉन्‍टेस्‍ट जीतने पर एक लाख डॉलर की रकम मिली थी। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर