Sunny Deol Video: मां प्रकाश कौर पर सनी देओल ने मारा बर्फ का गोला, वीडियो शेयर कर लिखा- 'फिर महसूस किया बचपन'

Sunny Deol New Video: सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मम्मी प्रकाश कौर के साथ वीडियो शेयर किया है। इसमें वह किसी बच्चे की तरह अपनी मम्मी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। देखें सनी का ये वीडियो...

Sunny Deol Mother Prakash Kaur, सनी देओल मां प्रकाश कौर
Sunny Deol Mother Prakash Kaur 
मुख्य बातें
  • सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी के साथ वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में सनी देओल मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ से खेल रहे हैं।
  • मां के प्रति प्यार पर सनी देओल की काफी तारीफ हो रही है।

मुंबई. धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी देओल की मम्मी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बर्फ के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। 
     
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ सनी ने लिखा, 'हम जितने भी बड़े हो जाये, इनके लिये तो हम बच्चे ही रहेंगे। माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। ये लम्हा, मेरे यादगार लम्हों में से एक है, जहां मैंने अपनी मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

छोटे बच्चे की तरह खेल रहे हैं सनी देओल
वीडियो में सनी देओल किसी छोटे से बच्चे की तरह अपनी मम्मी प्रकाश कौर के साथ बर्फ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। प्रकाश कौर बर्फ के गोले बनाकर सनी पर फेंक रही हैं। सनी देओल के फैंस मां के प्रति उनका प्यार देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। टीवी सीरियल अनुपमा के वनराज यानी सुधांशु पांडे ने सनी देओल के वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। 

Photo: Sunny Deol shares a warm hug with his mother Prakash Kaur

इसी महीने मनाया था बर्थडे
सनी देओल ने इससे पहले इसी महीने अपनी मम्मी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने मम्मी प्रकाश कौर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने 1954 में महज 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल फिल्म अपने 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा उनके पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबी देओल और बेटा करण देओल अहम रोल में होंगे। अपने 2 साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म अपने का सीक्वल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर