Disha Patani Pics: रेड हॉट अवतार में मलंग एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने ढाया कहर, थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बिखेरा जलवा

फैशन
Updated Feb 05, 2020 | 23:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Disha Patani Hot Look at Malang promotion: हाल ही में अपनी फिल्म मलंग के प्रमोशन के दौरान दिशा पाटनी का एक स्टाइलिश लुक देखने को मिला। यहां वे बेहद हॉट लग रही थीं।

Disha Patani Hot Look at Malang promotion
Disha Patani Hot Look at Malang promotion  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मलंग के प्रमोशन में दिखा दिशा पाटनी का हॉट लुक
  • थाई-हाई स्लिट ड्रेस में दिशा ने दिखाई अदाएं
  • मलंग में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में है। वे जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इस दौरान उनके कई अलग-अलग स्टाइलिश लुक्स नजर आ रहे हैं। हाल ही में वे प्रमोशन के दौरान रेड हॉट लुक में नजर आईं।

दिशा की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें वे एक रेड ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस रेड रैप ड्रेस में दिशा का लुक देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। डीप नेक के साथ इसमें थाई-हाई स्लिट डिटेलिंग दी गई है। ये फुल स्लीव्ज ड्रेस दिशा के रूप को और भी निखार रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

उन्होंने ड्रेस की मैचिंग रेड लिपस्टिक से अपने मेकअप को बोल्ड बनाया है। दिशा ने अपने लुक को ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने साइट पार्टिंग के साथ वेवी लुक देकर अपने बालों को खुला रखा है।

Disha Patani

फिल्म की अगर बात करें तो मलंग में दिशा पहली बार आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। मोहित सूरी की इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद किया गया था। ये एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिशा-आदित्य के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू लीड रोल में हैं। ये फिल्म 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। 

Disha Patani

इसके अलावा दिशा, सलमान खान के साथ भी काम करने वाली है। वे पिछले साल भारत फिल्म में उनके साथ दिख चुकी हैं, लेकिन इसमें दिशा का छोटा-सा रोल था। अब वे सलमान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर