Kajol Stylish Blouses: साड़ी में दिखना चाहती हैं ग्लैमरस? ट्राई करें काजोल की वॉर्डरोब से ये 5 ब्लाउज डिजाइन

Kajol Best Blouse Designs: अगर आप सिंपल ब्लाउज पहनकर बोर हो गईं हैं और अपने स्टाइल में बदलाव लाना चाहती हैं तो काजोल की वॉर्डरोब से ब्लाउज के ये 5 स्टाइल अपना सकती हैं।

Kajol Blouse Designs
Kajol Blouse Designs  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • साड़ी के साथ सिलवाएं ऐसे स्टाइलिश ब्लाउज
  • काजोल की वॉर्डरोब से ट्राई कर सकते हैं ब्लाउज के ये डिजाइन
  • साड़ी को और भी ट्रेंडी बना देंगे ये ब्लाउज

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर कई दिलों पर राज करती हैं लेकिन स्टाइल के मामले में भी वो किसी से कम नहीं हैं। 

काजोल अक्सर साड़ी पहने नजर आती हैं और इनके साथ वो काफी खूबसूरत डिजाइन के ब्लाउज पहनती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं काजोल के उन ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में जिन्हें किसी भी पार्टी में पहना जा सकता है। साथ ही अगर आपकी शादी हो चुकी है या होने वाली है तो आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।

1. बैक नॉट ब्लाउज

काजोल लेमन कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहने नजर आईं थीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस साड़ी के साथ काजोल ने बैक नॉट ब्लाउज बनवाया। अगर आप अपने ब्लाउज डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

2. स्लीवलेस ब्लाउज

काजोल अक्सर स्लीवलेस ब्लाउज पहनती हैं जिसे किसी भी पार्टी फंक्शन में पहना जा सकता है। कुछ समय पहले वो नेवी ब्लू कलर की सीक्विन साड़ी के साथ ब्लैक वेलवेट स्लीवलेस पहने नजर आईं थीं। तो स्लीवलेस ब्लाउज हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं तो आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

3. स्पेगहेटी स्ट्रैप ब्लाउज

काजोल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं और पिछले साल वो ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी और इसके साथ मैचिंग स्पेगहेटी स्ट्रैप ब्लाउज पहना था। इसके साथ उन्होंने हल्का मेकअप कर बालों को खुला रखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

4. थ्री फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज

थ्री फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज हमेशा से चलन में हैं और यह हर तरह की साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं। अगर आप इसमें थोड़ा अलग लुक चाहती हैं तो काजोल की तरह राउंड नेक के साथ इसके गले और स्लीव्स के बॉर्ड पर डिजाइन के साथ इसे प्लेन छोड़ सकते हैं। यह ब्लाउज हर तरह के मौके पर पहना जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

5. मेंडरिन कॉलर 

काजोल ब्लाउज को लेकर कितना एक्सपेरिमेंट करती हैं उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने साड़ी के साथ मेंडरिन कॉलर स्टाइल ब्लाउज पहना और इसे खूबसूरत अंदाज में कैरी किया। उन्होंने खूबसूरत ब्लू रंग की साड़ी के साथ शीर ब्लाउज पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

अगर आप अपने स्टाइल में बदलाव करना चाहती हैं तो काजोल के इन डिजाइन्स को कॉपी कर सकती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर