Mouni Roy in lehenga: खूबसूरत लहंगे में मौनी रॉय ने चलाया जादू, बंगाली नव वर्ष की दी शुभकामना

फैशन
Updated Apr 14, 2020 | 23:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mouni Roy lehenga Photo: हाल ही में मौनी रॉय ने एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो के साथ मौनी ने बंगाली नव वर्ष की बधाई दी।

Mouni Roy in lehenga
Mouni Roy in lehenga  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने शेयर की फोटो
  • लहंगा पहने ट्रेडिशनल अवतार में आईं नजर
  • बंगाली नव वर्ष की दी बधाई

एक्ट्रेस मौनी रॉय छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं और अब वे बॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। मौनी ने साल 2018 में फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ मौनी के स्टाइल को भी बहुत पसंद किया जाता है।

हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर एक नई फोटो शेयर की है। जिसमें वे लहंगे में नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने बंगाली नव वर्ष की शुभकामना दी है। यहां वे एक पेस्टल लहंगे में बिल्कुल देसी लुक में नजर आ रही हैं। ये एक सीक्विन लहंगा है, जिसके साथ मौनी ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। उन्होंने दुपट्टे से सिर ढका हुआ है। दुपट्टे पर गोल्डन बॉर्डर है।

मौनी ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और मांग टिके से एक्सेसराइज किया है। इस दौरान वे हाईलाइटेड चीक्स के साथ डार्क लिपस्टिक में नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने बालों को एक स्लीक चोटी में बांधा हुआ है। इस फोटोज के साथ मौनी ने अपने भांजे की भी तस्वीरें शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

लॉकडाउन के दौरान मौनी अपनी बहन के घर दुबई में हैं। इस दौरान वे पेटिंग, कुकिंग करते हुए, बुक पढ़ते हुए, गार्डन में से टमाटर तोड़ते हुए और अपने भांजे की मदद करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर रही हैं। मौनी ने मुंबई मिरर को बताया था कि वे दिन में लगभग दो घंटे उनके (भांजों के) होमवर्क, उनके आर्ट और क्राफ्ट में मदद करती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पिछले साल दिवाली के वक्त मौनी की फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई थी। इसमें वे राजकुमार राव के अपोजिट नजर आईं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई, लेकिन मौनी की खूबसूरती की जरूर चर्चा हुई थी। अब मौनी, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में है। फिल्म में मौनी नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी।ब्रह्मास्त्र इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर