Nia Sharma in Naagin 4: हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा का नागिन 4 स्टाइल, आउटफिट से ज्यादा ईयररिंग्स की हो रही चर्चा

फैशन
Updated Feb 11, 2020 | 14:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nia Sharma earrings in Naagin 4: निया शर्मा इन दिनों टीवी सीरियल नागिन 4 में नजर आ रही है। उनका नागिन का लुक देखने लायक है, खासकर कि उनकी ईयररिंग्स बेहद ट्रेंडी लग रही हैं।

Nia Sharma earrings in naagin 4
Nia Sharma earrings in naagin 4  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन 4 में निया शर्मा का स्टाइलिश अवतार
  • आउटफिट के साथ-साथ ईयररिंग्स ने भी खींचा ध्यान
  • देखें नागिन 4 में निया का ईयररिंग्स कलेक्शन

टीवी के पॉपुलर सीरियल नागिन 4 लगातार टीआरपी चार्ट पर बना हुआ है। सीरियल में हर रोज नए-नए ट्विस्ट आते रहते हैं। सीरियल में पता चल गया है कि बृंदा, मान्यता (सायंतनी घोष) की बेटी है और अब वो अपनी मां का बदला लेने के लिए तैयार है। वे सीरियल में नागिन के रूप में दिख रही हैं, इस दौरान निया का नागिन स्टाइल बेहद जबरदस्त लग रहा है।

नागिन अवतार में निया के आउटफिट के साथ-साथ हमारा ध्यान उनकी ईयररिंग्स ने खींचा। नागिन 4 के दौरान निया ट्रेंडी ईयररिंग्स में दिख रही हैं। जो उनके लुक को और भी स्टनिंग बना रहे हैं।

यहां निया ने रेड साड़ी के साथ ये गोल्डन ईयररिंग्स कैरी किए। जो उनके लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। क्योंकि उनकी साड़ी और ब्लाउज में भी गोल्डन बॉर्डर है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 

इस फोटो में निया का नागिन अवतार देखने लायक था। उन्होंने ब्लैक-गोल्डन आउटफिट के साथ मैचिंग बड़े-बडे़ ईयररिंग्स पहने हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग मांग टीका लगाया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 

ब्लू लहंगे के साथ निया शर्मा ने ये गोल्डन मल्टीलेयर ईयररिंग्स कैरी की है, जो उनके लुक को और भी हैवी बना रही हैं। इसके साथ ये मांग टीका बहुत जंच रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 

नागिन 4 के फर्स्ट लुक में निया शर्मा इन चांदबाली और मांग टीका लुक में नजर आईं थीं। जो उनके लुक को हैवी बना रहा था।

बृंदा के सामने नागिन का राज खुलने से पहले वे इस तरह सिंपल लेकिन एलीगेंट लुक में नजर आती थीं। यहां वे सिल्वर लेयर्ड झुमकों में खूबसूरत लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 

आपको बता दें कि नागिन 4 में निया शर्मा के साथ जैस्मीन भसीन नजर आ रही हैं। लेकिन हाल ही में विशाखा (अनित हसनंदानी) की एंट्री के बाद नया ट्विस्ट आया है। अब देखना होगा कि बृंदा अपना और अपनी मां का बदला कैसे ले पाती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर