Nia Sharma Bikini Photos: निया शर्मा ने लाल बिकिनी में ढाया कहर, नागिन 4 एक्ट्रेस ने सर्दी में बढ़ाई गर्मी

फैशन
Updated Dec 31, 2019 | 16:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naagin 4 actress Nia Sharma Bikini Photos: नागिन 4 फेम निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ हॉट बिकिनी फोटोज शेयर की हैं।

Naagin 4 actress Nia Sharma Bikini Photos
Naagin 4 actress Nia Sharma Bikini Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा का बिकिनी में दिखा हॉट अवतार
  • फोटोज देख फैंस भी हुए दीवाने
  • निया इन दिनों नागिन 4 में नजर आ रही हैं

टीवी सीरियल नागिन 4 इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। घोषणा के वक्त से ही दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार नागिन 4 में लीड एक्ट्रेस के रूप में निया शर्मा और जैस्मीन भसीन नजर आ रही हैं। निया छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम है। स्टाइल के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। शो में एथनिक आउटफिट्स में नजर आने वाली निया असल में बेहद बोल्ड हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे लाल रंग की बिकिनी पहने हुए बेहद हॉट लग रही हैं। यहां उन्होंने एक वन-शोल्डर बिकिनी कैरी की है। फोटो में उनकी नेवल पियर्सिंग भी नजर आ रही है। निया ने अपने लुक को एक लाइट लॉन्ग नेकलेस से एक्सेसराइज किया। वहीं रेड लिपस्टिक से उन्होंने बिकिनी लुक को हाईलाइट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Let yo Portrait mode blur out your worries and enemies too! #2020 goals. A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो निया ने अपने बालों को एक टाइट बन में बांधा हुआ है। उनका पूरा लुक बेहद हॉट लग रहा है। इन फोटोज के साथ उन्होंने नए साल का लक्ष्य भी बताया। उन्होंने लिखा पोर्ट्रेट मोड को अपनी चिंताओं और दुश्मनों को धुंधला करने दें! इसके साथ उन्होंने 2020 Goals लिखा। निया की ये फोटोज उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रही है और वे इस पर हॉट, नाइस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो नागिन 4 में निया के किरदार को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें वे एक सीधी-सादी लड़की के रूप में दिख रही हैं। उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। निया सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से घर-घर में लोकप्रिय हुई थीं। फिर उन्हें जमाई राजा में भी काफी पसंद किया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर