रोड ट्रिप पर निकलीं Naagin-4 की वृंदा, स्टनिंग लुक में निया शर्मा के बूट्स ने खींचा ध्यान

टीवी मसाला
Updated Dec 30, 2019 | 15:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nia Sharma New Cool Look: नागिन-4 की एक्ट्रेस निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज में निया बेहद स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं... 

Naagin 4 Nia sharma Looks Cool & stunning in new Pictures
फ्रेंड के साथ निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा के सीरियल नागिन-4 को खूब पसंद किया जा रहा है।
  • निया की हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं।
  • फोटोज में निया बेहद स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके सीरियल नागिन-4 को खूब पसंद किया जा रहा है। नागिन-4 में निया एक वृंदा नाम की लड़की का रोल निभा रही हैं जो कि इच्छाधारी नागिन है। हाल ही में निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वो बेहद स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं। 
निया शर्मा इन नई तस्वीरों में एकदम कूल लुक में दिख रही हैं। उन्होंने ब्लू एंड वाइट कॉम्बीनेशन का आउटफिट कैरी किया है। निया शर्मा ने वाइट शॉर्ट्स, ब्लू ट्यूब टॉप के साथ एक ओवरसाइज हुडी पहना है। इस लुक को उन्होंने ब्लू कलर के बूट्स के साथ कम्प्लीट किया है। जो कि निया के इस लुक को एकदम स्टनिंग बना रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

वैसे आपको बताते चलें निया शर्मा की ये फोटोज रोड ट्रिप के दौरान ही है। वो अपने एक फ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकली थीं। इसी दौरान निया रास्ते में एक जगह रोड पर खड़े होकर पोज देती नजर आईं। हालांकि निया शर्मा कहां जा रही थीं इसकी जानकारी उन्होंने शेयर नहीं की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maniacs_cafe) on

निया शर्मा एक सोशल मीडिया स्टार हैं। सीरियल 'जमाई राजा' से घर-घर फेमस हुईं निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्‍ड फोटोज फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा साल 2017 में एशिया की टॉप-50 मोस्ट सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। उन्हें इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला था। इससे पहले साल 2016 के सर्वे में निया तीसरे नंबर पर रही थीं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर