Sunny Leone Bikini Photos: सनी लियोनी ने फिर बिकिनी में बढ़ाई गर्मी, दिलकश अदाएं देख उड़ी फैंस की नींद

Sunny Leone in bikini: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई बिकिनी फोटो शेयर कीं जिनमें वे पूल के पास बिकिनी में पोज देती दिख रही हैं।

Sunny Leone latest bikini photos
Sunny Leone latest bikini photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने बिकिनी में दिखाई दिलकश अदाएं
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की बोल्ड तस्वीरें
  • डब्बू रतनानी ने शूट की है ये फोटोज

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेज में शुमार सनी लियोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन के दौरान वे अपने पति और बच्चों के साथ वक्त बिता रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे फैंस से भी जुड़ी हुई हैं। इसी से वे उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट देती हैं। इन दिनों सनी इंस्टाग्राम पर धूम मचा रही हैं।

हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे बिकिनी पहने बेहद बोल्ड लुक में दिख रही हैं। सनी यहां एक पूल के पास पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में वे एक पाउडर ब्लू बिकिनी में हॉट लग रही हैं। इस बिकिनी पर क्रिस-क्रॉस डिटेलिंग है। पिंक लिपस्टिक और काजल से सजी आंखों में सनी का मेकअप परफेक्ट लग रहा है।

हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को मैसी लुक में खुला छोड़ा है। सनी ने अपने लुक को ब्रेसलेट और स्टड ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। इस दौरान उनकी फिटनेस साफ नजर आ रही है। फैंस को भी सनी ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही है और वे इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

इस दिनों सनी 12 डेज ऑफ समर करके एक सीरीज चला रही है, जिसमें वे बिकिनी और मोनोकिनी में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों को मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने शूट किया है। जिसकी जानकारी सनी ने फोटोज के साथ दी।

सनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात करती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के बारे में पूछा गया था। सनी ल‍ियोनी ने इंटरव्‍यू में बताया कि डेनियल से वह पहली बार लॉस वेगास में मिली थीं। उस वक्‍त वह अपनी बहुत ही क्लोज फ्रेंड के साथ थी। डेनियल को लगा कि मैं लेस्बियन हूं क्‍योंकि मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थी और वह लेस्बियन है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर