पांचवीं बार शादी करने जा रही हैं सिंगर जेनिफर लोपेज, दोस्तों को दी इंगेजमेंट की पार्टी

हॉलीवुड
Updated Oct 01, 2019 | 00:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jenifer Lopez Engagement: हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर जेनिफर लोपेज पांचवीं बार शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जेनिफर और रिटार्यड बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रॉड्रीग्ज ने इस साल ही सगाई की थी।

Jenifer Lopez
Jenifer Lopez and Alex Rodriguez  
मुख्य बातें
  • जेनिफर लोपेज ने सोशल मीडिया पर सगाई की खबर दी थी।
  • रोड्रीगेज ने जेनिफर का हाथ थामे फोटो शेयर की थी।
  • जेनिफर चार शादियां कर चुकी हैं। इसके अलावा उनकी एक सगाई टूट चुकी है।

मुंबई. स्टार जोड़ी जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज ने कथित तौर पर यहां एक सगाई पार्टी का आयोजन किया है। यह पार्टी पूर्व बेसबोल खिलाड़ी द्वारा लोपेज को प्रपोज करने के सात महीने बाद आयोजित की गई है। 

ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया कि इस जोड़ी ने शुक्रवार की रात को यहां एक पार्टी का आयोजन किया था। इसमें शामिल हुई जेनिफर की बेस्ट फ्रेंड अभिनेत्री लीह रेमिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की सेल्फी भी शेयर की है। 

सिंगर ने एक बाजू वाला व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है। इसके साथ ही म्यूजिक कंपोजर और सिंगर केरौल बेयर सेगर ने भी होने वाली दुल्हन के साथ एक फोटो शेयर की है। लोपेज और रोड्रिगेज ने मार्च में सगाई की थी।                      

 

 

 

ऐसे दी थी शादी की जानकारी 
जेनिफर लोपेज ने सोशल मीडिया पर सगाई की खबर दी थी। रोड्रीगेज ने जेनिफर का हाथ थामे फोटो शेयर की थी। दोनों की रिंग फिंगर में सगाई की एक बड़ी अंगूठी थी। फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'उसने हां कह दिया।'

जेनिफर और रोड्रिगेज दोनों पहली बार 2005 में क्वींस के शिआ स्टेडियम में मिले थे। सगाई से पहले दोनों ने दो साल तक डेट किया था। रॉड्रीगज रिटार्यड बेसबोल खिलाड़ी हैं। रॉड्रीगज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'हम दोनों में बहुत कुछ कॉमन हैं, इसलिए हम एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं।'

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Jennifer Lopez (@jlo) on

 


कर चुकी हैं चार शादियां 
जेनिफर चार शादियां कर चुकी हैं। इसके अलावा उनकी एक सगाई टूट चुकी है। जेनिफर से पहले क्यूबाई वेटर ओजानी नोआ से 1998 में पहली शादी की थी। ये शादी महज एक साल तक ही चली थी। 2001 में उन्होंने डांसर क्रिस जड से शादी की। 2003 में उनका तलाक हो गया।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Lovely day. ?? @arod A post shared by Jennifer Lopez (@jlo) on


जेनिफर ने साल 2004 में गायक मार्क एंथोनी से शादी की थी।  2014 में इन दोनों का भी तलाक हो गया था। जेनिफर और मार्क के 11 वर्षीय जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हैं। हालांकि, जेनिफर ने कहा था कि उनकी शादियां नहीं चली लेकिन रिश्ता बना रहेगा। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर