मां की मौत के बाद सेक्स एडिक्ट हो गए थे किम कर्दाशियन के पति, अब बनना चाहते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति

हॉलीवुड
Updated Oct 27, 2019 | 17:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

किम कर्दाशियन के पति और हॉलीवुड रैपर कान्ये वेस्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। कान्ये ने बताया कि वह अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बनना चाहते हैं।

Kanye West and Kim Kardashian
Kanye West and Kim Kardashian 
मुख्य बातें
  • हॉलीवुड रैपर कान्ये ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बेहद कम उम्र में ही एडल्ट फिल्मों के बारे में पता चल गया था।
  • कान्ये खुद को साल 2020 के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार भी घोषित कर चुके हैं।
  • कान्ये की एल्बम जीसस इज किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

मुंबई. अमेरिकन मॉडल और पॉपुलर रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियन के पति कान्ये वेस्ट का एक इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने सेक्स एडिक्ट समेत अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की भी इच्छा जताई है। 

हॉलीवुड रैपर कान्ये ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बेहद कम उम्र में ही एडल्ट फिल्मों के बारे में पता चल गया था। वहीं, मां की मौत के बाद वह सेक्स एडिक्ट हो गए थे। बकौल कान्ये- किसी भी परेशानी के बाद कुछ लोगों को ड्रग्स की लत लगती है, मुझे सेक्स की लग गई थी। 

कान्ये की एल्बम जीसस इज किंग इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। कान्ये ने बताया कि उन्होंने अपने एल्बम में काम कर रही सभी लोगों से कहा है कि वह शादी से पहले सेक्स बिल्कुल भी न करें। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Last night #kanyewest A post shared by Kanye West (@kanyew.est) on

 

घोषित कर चुके हैं राष्ट्रपति उम्मीदवार 
कान्ये खुद को साल 2020 के अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार भी घोषित कर चुके हैं। कान्ये ने कहा कि एक दिन वह देश के कमांडर-इन-चीफ बनना चाहेंगे।  एक वक्त ऐसा आएगा जब में यूएसए का राष्ट्रपति बनूंगा।  

कान्ये ने ये भी बताया कि वह अपनी छह साल की बेटी नॉर्थ को क्रॉप टॉप पहनने की इजाजत नहीं देते हैं। मुझे नहीं लगता कि नॉर्थ को क्रॉप टॉप पहनना चाहिए। जब वह दो साल की थी तो मैंने उसे स्लिप ड्रेस पहनने के लिए दी थी। अब मैं धार्मिक हो गया हूं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Friday MOOD  How are you guys? #kanyewest A post shared by Kanye West (@kanyew.est) on

 

साल 2014 में की थी शादी 
कान्ये और किम कर्दाशियन ने साल 2014 में शादी की थी। किम ने बताया कि जब वह अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं, उस दिन उनके पति केन वेस्ट उनसे काफी दूर किसी दूसरे ही महाद्वीप पर थे। किम के मुताबिक, मैंने सिक्युरिटी वालों से कहा था कि उन्हें बता दें कि वह सीधे हॉस्पिटल आएं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
It’s has always been about bringing people together. That is what makes Sunday Service so powerful.#kanyewest A post shared by Kanye West (@kanyew.est) on

 

किम कार्दिशियन ने कुल तीन शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने साल 2000 में डैमन थॉमस से की थी। ये दोनों साल 2004 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 2011 में क्रिस हंपेरिस से शादी की थी। दोनों का 2013 में तलाक हो गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर