Kushal Punjabi संग अंदाज फिल्म में काम कर चुके अक्षय कुमार, बोले- हर किसी का अपना संघर्ष होता है लेकिन

टीवी मसाला
Updated Dec 29, 2019 | 10:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Akshay Kumar on Kushal Punjabi Suicide: अक्षय कुमार ने कुशल पंजाबी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अक्षय ने इस दौरान कुशल की मौत का कारण डिप्रेशन पर फिल्म बनाने की भी बात कही...

Akshay Kumar Want To make Film on Depression After kushal Punjabi Suicide case
अक्षय कुमार और कुशल पंजाबी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कुशल पंजाबी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म अंदाज में काम किया था।
  • अक्षय कुमार ने कुशल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
  • अक्षय ने कुशल की मौत का कारण डिप्रेशन पर भी लंबी बातचीत की

अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म और टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कुशल गुरुवार रात मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। कुशल ने रस्सी से पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
अक्षय कुमार ने कुशल के साथ फिल्म अंदाज(2003) में काम किया है। अक्षय कुमार ने कहा, 'हमने साथ काम किया है। मुझे लगता है कि हर किसी का अपना संघर्ष होता है। कुछ लोग इसे समझने के लिए भाग्यशाली होते हैं और कुछ इसे समझ नहीं पाते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsme_kushalpunjabi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar.live) on

अक्षय कुमार ने कहा, 'समझ नहीं आता लोग ऐसी चीजें क्यों करते हैं। बेशक इसके पीछे कोई ना कोई कारण जरूर होता होगा। लेकिन मैं बस इतना कहूंगा कि बहुत बहादुर बनो और समस्या का सामना करो। क्योंकि लाइफ बहुत खूबसूरत है इसे ऐसे ही ना जाने दो।' अक्षय कुमार ने कहा कि डिप्रेशन के बारे में बात करने की जरूरत है। साथ ही इस विषय पर उन्होंने फिल्म बनाने की भी इच्छा व्यक्त की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar.live) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsme_kushalpunjabi) on

अक्षय कुमार ने बताया, 'मुझे पता है कि मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें इसे लड़ना चाहिए। इस पर काम करना चाहिए और इसे हमारी जिंदगियां लेने से रोकना चाहिए। अगर मुझे कभी मौका मिलेगा तो मैं जरूर एक फिल्म डिप्रेशन विषय पर करना पसंद करूंगा। क्योंकि डिप्रेशन अब भारत के सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बनता जा रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@itsme_kushalpunjabi) on

बता दें, कुशल पंजाबी ने लव मैरिज, CID, देखो मगर प्यार से, कसम से सहित कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम किया था। साथ ही वो लक्ष्य, काल और दन दना दन गोल जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुके थे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर