इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं टीवी एक्ट्रेस Asha Negi, Pavitra Rishta स्टार का तेजी से बढ़ने लगा था वजन

Asha Negi Depression And Weight Gain: टीवी अदाकारा आशा नेगी बताती हैं कि मैं बहुत निराश थी। सोचा था कि सब कुछ अब खत्म हो गया है...

TV Actress Asha Negi pavitra rishta star Was in depression And gain Weight
आशा नेगी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आशा नेगी ने हाल ही में अपने करियर के लो फेज के बारे में बात की है।
  • आशा ने उस समय के बारे में जानकारी दी है जब उनके शोज फ्लॉप हो गए थे।
  • टीवी शोज ना चलने पर अभिनेत्री आशा बेहद निराश हो गई थीं।

टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी ने हाल ही में अपने करियर के लो फेज के बारे में बात की है। आशा ने उस समय के बारे में अपने फैन्स को जानकारी दी है जब उनके दो बैक-टू-बैक शोज फ्लॉप हो गए थे और कुछ काम नहीं कर रहा था। बड़े अच्छे लगते हैं, पवित्र रिश्ता, पुर्नविवाह, कुबूल है जैसे कई शोज कर चुकीं अभिनेत्री आशा नेगी ने बताया कि जब पहला शो फेल हुआ तो उन्होंने सोचा कि चलो कोई बात नहीं। उस दौरान आशा नेगी के पास बैकअप में कुछ और अच्छे शोज थे। हालांकि जब उनका दूसरा शो भी नहीं चल सका तो टीवी अभिनेत्री आशा बेहद निराश हो गई थीं।
आशा नेगी बताती हैं कि मैं बहुत निराश थी। मैंने सोचा कि सब कुछ अब मेरे लिए खत्म हो गया है। मैं उस समय बहुत उदास थी। मेरा वजन भी उस दौरान बहुत बढ़ गया था क्योंकि डिप्रेशन के कारण बहुत ज्यादा खा रही थी। इस घटना ने मेरी मानसिक शांति और आत्मविश्वास को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashanegi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashanegi) on

आशा नेगी ने ले लिया था ब्रेक

टीवी स्टार आशा नेगी ने बताया कि जब वो उन सभी भावनाओं से गुजर रही थी, तब उन्होंने खुद को ठीक होने का समय दिया। बाद में आशा को अहसास हुआ कि एक अभिनेता के रूप में अगर उनके कुछ प्रोजेक्ट काम नहीं करते हैं तो यह ठीक है। हालांकि आशा नेगी इस झटके के बाद चूजी हो गईं और उन्होंने थोड़ा चुनिंदा ही काम लेना ठीक समझा। इसलिए जब उनका कुछ भी अच्छा काम नहीं कर रहा था तो आशा ब्रेक लेने से भी नहीं कतराई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashanegi) on


आपको बता दें, टीवी शोज से दूर आशा नेगी ने फिलहाल वेब शोज में हाथ आजमाया है। उनकी वेब सीरीज बारिश के 2 सीजन आ चुके हैं और ये दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर