Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा को गंजे कहने पर भड़की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, असीम रियाज को दिया जवाब

टीवी मसाला
Updated Dec 02, 2019 | 13:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Akansha Puri: बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा का उनके गंजेपन के कारण मजाक बनाया जा रहा है। शेफाली और असीम उनकी विग पर कमेंट कर रहे हैं। अब पारस की गर्लफ्रेंड ने असीम रियाज को खरी-खोटी सुनाई।

Akansha Puri, Paras Chabra
Akansha Puri, Paras Chabra 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में असीम रियाज ने पारस छाबड़ा की विग पर कमेंट किया था।
  • लग्जरी बजट टास्क के दौरान पारस अपनी विग को संभालते हुए नजर आए थे।
  • पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने अब असीम रियाज को जवाब दिया है।

मुंबई. बिग बॉस के पहले दिन से पारस छाबड़ा और असीम रियाज एक दूसरे को टारगेट कर रहे हैं। इस हफ्ते दोनों जेल की सजा भी सुनाई गई थी। असीम रियाज ने इस हफ्ते पारस को गंजा कहा था। अब पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने असीम को जवाब दिया है।  

आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू में कहा- अगर कोई किसी लड़की को बॉडी शेम करता है तो वो गलत है। वहीं, पारस को उसके विग पहनने पर टारगेट करना और उसे बार-बार गंजा कहना कितना सही है मैं जानना चाहती हूं। 

पारस को सपोर्ट करते हुए आकांक्षा कहती हैं- असीम रियाज और शेफाली हमेशा से ही पारस के विग पर भद्दे कमेंट्स करते हैं। हालांकि, घरवाले पारस के सपोर्ट में स्टैंड नहीं लेते हैं। वहीं, जब असीम रियाज कोई गलती करता है तो उसके सपोर्टर्स को उसकी गलती नहीं दिखती है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी क्लिप
सोशल मीडिया पर पिछले हफ्ते हुए लग्जरी टास्क की एक क्लिप वायरल हुई थी। इस क्लिप में पारस छाबड़ा अपनी विग को संभालते हुए नजर आ रहे हैं।  वीडियो में पारस छाबड़ा, विशाल और सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं। टास्क के दौरान पारस नीचे गिरते हैं, उनके साथ विशाल भी गिरते हैं। तभी पारस की विग हिल जाती है। आपको बता दें कि पारस छाबड़ा ने कभी इस बात से इंकार नहीं किया है कि उनके सिर पर बाल नहीं है। 

पारस ने कहा- लानत है शो पर 
बिग बॉस में पिछले हफ्ते पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को सबसे कम वोट मिले थे। दोनों ही बॉटम टू में थे। हालांकि, पीठ में दर्द के कारण देवोलीना भट्टाचार्जी शो से बाहर हो गई थीं। इस कारण दोनों घर से बेघर होने से बच गए। 

पारसो को जब पता चला कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं तो वह भड़क उठे। उन्होंने गुस्से में कहा- लानत है इस शो पर। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 को पांच फ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। अब शो का फिनाले फरवरी में होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर