Bigg Boss 13: घर से निकलकर देवोलीना की हुई पीठ की सर्जरी, डॉक्टर ने बताया कब तक कर सकती हैं वापसी

टीवी मसाला
Updated Dec 02, 2019 | 12:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Devoleena Health Update: देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 के घर से बेघर हो गई हैं। देवोलीना के पीठ में दर्द था इस कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। अब उनके डॉक्टर ने बताया कि कब तक वह ठीक हो सकती हैं।

Devoleena Bhattacharjee
Devoleena Bhattacharjee 
मुख्य बातें
  • देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 के घर से बेघर हो गई है।
  • बिग बॉस से निकलकर देवोलीना की सर्जरी हुई है।
  • देवोलीना को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

मुंबई. गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 के घर से बेघर हो गई हैं। देवोलीना की पीठ में दर्द है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। देवोलीना के कारण माहिरा और पारस घर से बेघर होने से बच गए हैं। अब देवोलीना के डॉक्टर ने बताया कि वह कब तक ठीक होंगी। 

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक देवोलीना को घर से निकलने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका डॉक्टर अभिषेक बापत की निगरानी में ईलाज चल रहा है। वेबसाइट से बातचीत में डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि देवोलीना की सर्जरी हुई है।

डॉक्टर अभिषेक ने कहा- अब वह पहले से काफी ठीक हैं। वह रिकवर कर रही हैं। इस वक्त वह अपने घर पर हैं। दरअसल उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा वक्त लगेगा और ये घर के अंदर संभव नहीं था। ऐसे में उन्हें शो में से बाहर होना पड़ा। देवोलीना को ठीक होने में लगभग दस दिन लगेंगे। 

रीढ़ की हड्डी में है दर्द 
शनिवार को टेलिकास्ट हुए वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने दर्शकों को बताया था कि देवोलीना की रीढ़ की हड्डी में दर्द है। देवोलीना की L3 और L4 में दर्द है। इस कारण उन्हें घर से जाना होगा। 

सलमान खान ने ये भी कनफर्म किया था कि पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद देवोलीना शो में वापस लौट आएंगी। देवोलीना के जाने के बाद उनकी सबसे अच्छी दोस्त रश्मि देसाई फूट-फूटकर रोने लगी थीं।

घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री 
बिग बॉस 13 में आज घर के अंदर अरहान खान और शेफाली बग्गा दोबारा एंट्री लेंगे। इसके अलावा विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली भी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री लेंगी। 

प्रोमो के मुताबिक अरहान खान रश्मि देसाई को रिंग देकर प्रपोज करने वाले हैं। इसके अलावा शेफाली बग्गा शहनाज गिल से माफी मांगेगी। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 को पांच हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। अब शो का फिनाले फरवरी में होगा।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर