Bigg Boss-13: मधुरिमा तुली ने किया विशाल आदित्य सिंह को Kiss, घर में एक्स कपल करेगा रोमांस

टीवी मसाला
Updated Dec 10, 2019 | 14:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss-13 Madhurima Tuli Vishal Aditya Singh Romance Video: मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को बिग बॉस में लड़ते देखा गया था लेकिन अब दोनों करीब आ रहे हैं। मधुरिमा खुद विशाल को किस करती नजर आईं...

Madhurima Tuli Vishal Aditya Singh Romance in Bigg boss 13 Upcoming Episode
विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में थे।
  • बाद में दोनों का ब्रेक-अप हो गया और फिर कपल ने नच बलिए-9 में हिस्सा लिया।
  • अब मधुरिमा-विशाल बिग बॉस-13 में नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस-13 का घर हमेशा से कंटेस्टेंट की नौंकछोंक भरी बातों को लेकर चर्चा में है। लेकिन जल्द ही अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा दिखने वाला है जिसके बाद फैन्स भी शॉक्ड रह जाएंगे। क्योंकि अब बिग बॉस के एक एक्स कपल के बीच होने वाला है रोमांस। जी हां, आप समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की।  
मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को पिछले एपिसोड्स में एक-दूसरे की बुराई करते हुए देखा गया था लेकिन अब दोनों करीब आ रहे हैं। बिग बॉस-13 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें मधुरिमा खुद जाकर विशाल आदित्य सिंह को किस करती नजर आ रही हैं। जबकि विशाल सो रहे होते हैं लेकिन मधुरिमा उनके पास जाकर अपनी फीलिंग बयां करती हैं और दोनों साथ में कुछ रोमांटिक पल बिताते हैं। बाद में माहिरा शर्मा भी दोनों को एक-दूसरे से आई लव यू बोलने के लिए कहती दिखाई दीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

आपको बता दें, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में रहे हैं। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। ब्रेक-अप के बाद पहली बार दोनों ने रियलिटी शो नच बलिए-9 में साथ हिस्सा लिया था। यहां भी अक्सर इनके झगड़े की खबरें आती रहती थीं। वहीं बिग बॉस के सोमवार वाले एपिसोड में दोनों के बीच बुरी तरह से झगड़ा हुआ था। हालांकि ये टास्क का हिस्सा था बाद में दोनों ने एक-दूसरे से माफी मांगी। इसी दौरान विकास गुप्ता ने मधुरिमा को समझाया कि विशाल अभी भी प्यार में हैं और उन्हें एक-दूसरे को मौका देना चाहिए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर