Mujhse Shaadi Karoge: महीनेभर में ही बंद हो रहा शहनाज गिल का शो मुझसे शादी करोगे?, पारस छाबड़ा ने किया खुलासा

Shehnaaz Gill Paras Chhabra Mujhse Shaadi Karoge Off Air: पारस छाबड़ा ने खुद सामने आकर मुझसे शादी करोगे शो के ऑफ एयर होने वाली खबरों पर बात की है। पारस ने इस खबर के पीछे की सच्चाई साफ कर दी है...

Shehnaaz gill Costar Paras Chhabra reveals Truth Of Bigg Boss 13 replacement Colors TV Show Mujhse Shaadi Karoge going off air
शहनाज गिल और पारस छाबड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मुझसे शादी करोगे शो में पारस और शहनाज अपने लिए मैचिंग दूल्हा-दुल्हन की तलाश कर रहे हैं।
  • बिग बॉस-13 के बाद अब दोनों ही इस रियलिटी शो में खूब धमाल मचा रहे हैं।
  • अब मुझसे शादी करोगे शो ऑफ एयर होने की खबर आ रही है। 

पारस छाबड़ा और शहनाज गिल बिग बॉस-13 के बाद अब मुझसे शादी करोगे नाम के रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। मुझसे शादी करोगे शो में पारस और शहनाज अपने लिए मैचिंग दूल्हा-दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे को शुरू हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और इसके ऑफ एयर होने की खबर आने लगी है। 
जी हां, सोशल मीडिया पर ये चर्चा जोरों से है कि पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का शो मुझसे शादी करोगे बंद हो रहा है। इसके पीछे की वजह शो की टीआरपी बताई जा रही है। दरअसल मेकर्स ने मुझसे शादी करोगे शो बिग बॉस-13 के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च किया था। उनका मानना था कि ये शो बिग बॉस-13 की तरह ही दर्शकों को एंटरटेन करेगा और चैनल की टीआरपी मेंटेन रखेगा। लेकिन शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के शो मुझसे शादी करोगे ने अभी उतनी स्पीड पकड़ी नहीं है। ना ही ये शो बिग बॉस-13 के बराबर टीआरपी लाने में कामयाब हो पा रहा है। इस वजह से शहनाज और पारस के इस शो के बंद होने की खबर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

अब पारस छाबड़ा ने खुद सामने आकर मुझसे शादी करोगे शो से जुड़ी इन खबरों पर बात की है। पारस ने इस तरह की न्यूज को बेबुनियाद बताया है और शो ऑफ एयर होने की खबर का खंडन किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

मुझसे शादी करोगे शो को लेकर पारस छाबड़ा का कहना है, 'ऐसी कोई खबर मैंने नहीं सुनी और टीआरपी तो अब शो की शुरू होगी। मेरी मां हमेशा कहती रहती हैं कि हर कोई उन्हें 36 आएंगी-36 जाएंगी.... वाले डायलॉग से याद रखता है। मुझसे शादी करोगे में शहनाज और शहबाज दोनों बहुत अच्छा कर रहे हैं। साथ ही इसमें आए पॉपुलर बॉयज और गर्ल्स भी कमाल दिखा रहे हैं। हमारा प्रोडक्शन भी नए-नए आइडिया और कॉन्सेप्ट लेकर आता रहता है। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि शो को लेकर ऐसा कुछ इतनी जल्दी होने वाला है। ये शो कहीं नहीं जाने वाला है मैं इसे एंड तक लेकर जाऊंगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर