Bigg Boss-13 को देवोलीना भट्टाचार्जी का अलविदा, आखिरी बार घर में पहुंचकर की सिद्धार्थ-रश्मि से बात

टीवी मसाला
Updated Dec 30, 2019 | 11:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Devoleena Bhattacharjee Bigg Boss 13 Journey End: बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी अपने स्वास्थ्य के कारण घर छोड़ने के लिए मजबूर थीं। अब देवोलीना एकबार फिर शो में दिखाई देंगी...

Bigg Boss 13 Devoleena Bhattacharjee Journey End Actress Meets Sidharth shukla rashmi desai
देवोलीना भट्टाचार्जी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थीं।
  • रीड़ की हड्डी में आई परेशानी की वजह से देवोलीना को बाहर जाना पड़ा था।
  • देवोलीना की सर्जरी हो चुकी है लेकिन उन्हें अभी भी बैक में काफी दर्द है।

बिग बॉस-13 में वीकेंड का वार हमेशा स्पेशल होता है। सलमान खान इस दिन शो में कंटेस्टेंट को उनकी गलतियों के बारे में बताते हैं और सही का साथ देते हैं। इस हफ्ते भी ऐसा ही कुछ हुआ जब सलमान खान ने बिग बॉस के घर में जाकर झूठे बर्तन धोए और टॉयलेट साफ की। इससे सभी कंटेस्टेंट्स को घर में सही से अपनी ड्यूटी पालन करने का सबक मिला। इसबार सोमवार को भी सलमान खान घरवालों से मिलेंगे। साथ ही खास बात ये है कि देवोलीन भट्टाचार्जी भी इस एपिसोड में नजर आएंगी।   
जी हां, बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी जो अपने स्वास्थ्य के कारण घर छोड़ने के लिए मजबूर थीं वो भी शो में दिखेंगी। लेकिन देवोलीना भट्टाचार्जी की ये आखिरी अपीयरेंस होगी, जिसमें वो बिग बॉस-13 को अलविदा कह देंगी। देवोलीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बिग बॉस-13 में आखिरी बार घरवालों से मिलती नजर आ रही हैं। देवोलीना इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ फ्लर्ट करती दिखीं। वहीं वो अपनी दोस्त रश्मि देसाई को भी समझाती नजर आईं। देवोलीना, रश्मि को एकबार फिर अरहान खान से उनके रिश्ते पर सीरियसली सोचने के लिए कहती दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@biggboss_14_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@devoleena) on

वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान बिग बॉस के घर में घरवालों से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से जिंदा किया जाएगा। इसमें देवोलीना का जिक्र होगा जो कि घर की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थीं। हालांकि रीड़ की हड्डी में आई परेशानी की वजह से देवोलीना को सर्जरी के लिए बाहर जाना पड़ा था। अब उनकी सर्जरी हो चुकी है लेकिन उन्हें बैक में काफी दर्द है और अस्वस्थ्य होने की वजह से ही देवोलीना शो में अब वापसी नहीं करेंगी। देवोलीना भट्टाचार्जी ने मिड सीजन में बिग बॉस-13 हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला लिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर