तारक मेहता की Disha Vakani कर चुकीं फिल्मों में काम, Aishwarya Rai Bachchan संग दयाबेन ने की थी ये मूवी

Taarak Mehta Disha Vakani Part of Bollywood Film: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी टीवी शोज से पहले फिल्मों में काम कर चुकी हैं...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah disha vakani part of Bollywood Film Jodhaa Akbar?
ऐश्वर्या राय बच्चन और दिशा वकानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल निभाकर दिशा वकानी घर-घर खूब फेमस हुईं।
  • तारक मेहता में दयाबेन की जेठालालसंग केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है।
  • दिशा वकानी टीवी शोज से पहले कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

दिशा वकानी टेली वर्ल्ड की उन एक्ट्रेसेस में हैं जिनकी फैन फॉलोविंग काफी लंबी है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल निभाकर दिशा वकानी घर-घर खूब फेमस हुईं। यहां तक कि लोग उन्हें दयाबेन के नाम से ही बुलाने लगे। टीवी शो तारक मेहता में दयाबेन की जेठालाल यानी दिलीप जोशी संग केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। वैसे क्या आपको पता है दिशा वकानी टीवी शोज से पहले कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। यहां तक कि उन्होंने ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर की है। 
कम ही लोग ये बात जानते हैं कि दिशा वकानी फिल्मों में भी नजर आई हैं। दिशा ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर में काम किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@disha.vakani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनीं फिल्म जोशा अकबर में दिशा वकानी ने माधवी का सपोर्टिंग रोल निभाया था। उन्हें जोधा उर्फ ऐश्वर्या राय की सबसे करीबी के रूप में देखा गया था, जो बादशाह अकबर उर्फ ऋतिक रोशन के साथ जोधा की शादी के बाद मुगल साम्राज्य में उनके साथ गई थीं। दिशा वकानी का रोल माधवी, जोधा की सीक्रेट कीपर और सबसे करीबी दोस्त का था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@disha.vakani) on


आपको बताते चलें दिशा वकानी फिलहाल अपनी बेटी स्तुति पांडिया के साथ वक्त बिता रही हैं। साल 2017 में दिशा ने मैटरनिटी लीव ली थी। इसी के बाद से दयाबेन की शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी नहीं हुई है। हालांकि दिशा वकानी की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी को लेकर कई कयास लगाए गए लेकिन अबतक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर