एकता कपूर हैं बहुत ज्यादा दुखी, बोलीं- मैंने ही Sushant Singh Rajput को लॉन्च किया और मुझपर ही सुसाइड केस?

Ekta Kapoor On Sushant Singh Rajput Death Legal Case: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में फंसीं एकता कपूर ने कहा- सुशी को कास्ट न करने के मामले में मेरे ऊपर केस करने के लिए थैंक्यू, लेकिन सत्य की जीत होगी...

Ekta Kapoor react On Sushant Singh Rajput death allegations Legal Case With Instagram post
एकता कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान और करण जौहर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत ने 14 जून के मुंबई के अपने घर में खुदकुशी कर सबको शॉक्ड में डाल दिया।
  • सुशांत सुसाइड केस में सलमान खान, करण जौहर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
  • ब‍िहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में वकील सुधीर कुमार ओझा ने ये केस दर्ज कराया है।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून के मुंबई के अपने घर में खुदकुशी कर सबको शॉक्ड में डाल दिया। अब उनके सुसाइड केस में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर ब‍िहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में IPC की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहम मुकदमा दर्ज क‍िया गया है। ये मुकदमा वकील सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है। अब एकता कपूर ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इस नोट में एकता ने लिखा, 'सुशी को कास्ट न करने के मामले में मेरे ऊपर केस करने के लिए थैंक्यू... जबकि वास्तविकता में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं बहुत ज्यादा हद तक दुखी हूं कि इतनी विचाराधीन थ्योरी कैसे हो सकती हैं। प्लीज उनके परिवार और फ्रैंड्स को शांति दें। सत्य की जीत होगी। इस पर विश्वास ना करें...।' 
एकता कपूर ने आगे लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर कुल आठ लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया है। इसमें डायरेक्टर करण जौहर, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर और एक्टर ससमान खान शामिल हैं।' 


क्यों दर्ज हुआ मुकदमा?
कांग्रेस नेता संजय न‍िरुपम ने कुछ समय पहले ट्वीट क‍िया था क‍ि साज‍िश के तहत सुशांत सिंह राजपूत को प‍िछले 6 महीनों में कई फ‍िल्‍मों से बाहर कर द‍िया गया ज‍िससे वह बुरी तरह टूट गए थे। बताया जा रहा था क‍ि एक बड़े प्रोड्यूसर से झगड़े के बाद गुटबाजी करके सुशांत सिंह राजपूत को कई प्रोजेक्‍ट से बाहर कर द‍िया गया। वहीं सोशल मीड‍िया पर कई लोग कह रहे हैं क‍ि करण जौहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, टी-सीरीज के प्रोडक्‍शन हाउस ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर द‍िया था। सुशांत के सामने अब वेब सीरीज या टीवी शो करने का ही व‍िकल्‍प बचा था। इसके बाद से कई जगह से मांग उठ रही थी क‍ि बॉलीवुड के इन लोगों पर मामला दर्ज होना चाह‍िए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर