लॉकडाउन में एकता कपूर ने घर पर ही बना डाला बेटे के लिए झूला, एक साल के रवि की वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

Ekta Kapoor son Ravie: टेलिविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर देशभर में लॉकडाउन के चलते घर पर अपने बेटे संग समय बिता रही हैं। उन्होंने घर में बेटे के लिए झूला बनाया।

Ekta Kapoor with Son Ravie
Ekta Kapoor with Son Ravie 
मुख्य बातें
  • टेलिविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने घर पर बनाया बेटे रवि के लिए झूला
  • एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बेटे का वीडियो
  • एकता ने जो वीडियो शेयर किया उसमें रवि झूला झूलते नजर आ रहे हैं

कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है जिसके चलते लोग अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं। सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस से यह अपील कर रहे हैं कि जितना हो सके अपने घरों में ही रहें और थोड़ी- थोड़ी देर में साबुन से हाथ धोते रहे। 
 
टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी इन दिनों अपने घर पर हैं और बेटे रवि के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की एक वीडियो शेयर की जिसमें रवि की नैनी उन्हें एक गत्ते के बॉक्स में बैठाकर झूला झुलाती नजर आ रही हैं, जिससे उन्होंने घर पर ही बनाया था। रवि भी इस झूले को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एकता ने लिखा, 'अम्मा और मैंने मिलकर रवि के लिए ये झूला बनाया जिससे हमारे हाथों का अच्छा वर्कआउट हुआ। मैं अपनी वीडियो पोस्ट नहीं कर रही हूं क्योंकि क्वारेंटीन लुक बहुत अच्छा नहीं है। मेरे लिए अपने बच्चे को यह समझाना सबसे मुश्किल था कि वो बाहर नहीं जा सकता। वो छोटा है लेकिन हो रहे बदलावों को समझ रहा है। हम सब समझ रहे हैं। सुरक्षित रहें स्ट्रॉन्ग रहें। हिम्मत ए मर्दा, मदद ए खुदा। जय माता दी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor) on

मालूम हो कि 44 साल की एकता कपूर ने अभी शादी नहीं की है। वो पिछले साल सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। इस साल रवि के पहले जन्मदिन पर एकता ने उनका चेहरा दिखाया था और बेटे को कैमरे के सामने लेकर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी रवि की तस्वीरें शेयर कीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor) on

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार फैंस से यह अपील कर रहे हैं कि वो अपने घरों से बाहर ना जाएं और समय- समय पर अच्छी तरह साबुन से हाथ धोते रहें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर