एकता कपूर के सीरियल नागिन-4 में होगी बेला की एंट्री? अनीता हसनंदानी के बाद सुरभि ज्योति भी आ सकती हैं नजर!

Naagin-4 Surbhi Jyoti Aka Bela May Enter In Show: नागिन-3 में लीड रोल निभाने वालीं सुरभि ज्योति ने बेला का किरदार प्ले किया था। अब कयास हैं कि सीजन-4 में भी बेला यानी सुरभि ज्योति की एंट्री हो सकती है...

naagin 4 Ekta kapoor may placed surbhi jyoti in Show After Anita hassanandani Enter in Nia sharma jasmin bhasin Serial
सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी और निया शर्मा।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 में एकता कपूर, निया और जैसमीन के जरिए फ्रेश कहानी लेकर आईं।
  • विशाखा की नागिन-4 में एंट्री हो गई और कहानी एक अलग ही मोड़ पर पहुंच गई है।
  • विशाखा नागमणि को पाने के लिए तरह-तरह के जाल बुन रही हैं।

एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन-4 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। एकता सीरीज के चौथे पार्ट से एकदम फ्रेश कहानी ऑडियंस के सामने लेकर आई हैं। इस बार निया शर्मा, सायंतनी घोष और जैसमीन भसीन को सीरियल नागिन-4 से फ्रेश चेहरे के तौर पर लॉन्च किया गया है। हालांकि इस सीजन में पिछले सीजन की एक नागिन रहीं विशाखा की हाल ही में एंट्री हुई है। विशाखा का रोल निभा रहीं अनीता हसनंदानी सीजन-4 में विलेन नागिन बनकर आई हैं। इसी बीच कयास लगाए जा रहे हैं नागिन-4 में बेला की भी एंट्री हो सकती है। 
नागिन-3 में लीड रोल निभाने वालीं सुरभि ज्योति ने बेला का किरदार प्ले किया था। अब कयास हैं कि सीजन-4 में भी बेला यानी सुरभि ज्योति की एंट्री हो सकती है। पहले रिपोर्ट्स थीं कि निया शर्मा और जैसमीन भसीन बहनों का रोल निभाएंगी। ये दोनों ही बेला और मिहिर की जुड़वां बेटियां होंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@surbhijyoti_mystar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

नागिन-4 में एकता कपूर, निया और जैसमीन के जरिए फ्रेश कहानी लेकर आईं। दोनों की मां मान्यता यानी सायंतनी घोष है लेकिन अभी भी इनके बीच के रियल कनेक्शन का राज खुला नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anitahassanandani143) on

कहानी में जैसे ही निया शर्मा और जैसमीन भसीन का राज खुलने ही वाला था और दोनों मान्यता के साथ आकर उसका बदला लेने वाली थीं। तभी विशाखा की नागिन-4 में एंट्री हो गई और कहानी एक अलग ही मोड़ पर पहुंच गई है। विशाखा नागमणि को पाने के लिए तरह-तरह के जाल बुन रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishanibollyvideos) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

बीच-बीच में वो बेला, लाल टेकरी मंदिर का राज और नागमणि का जिक्र करती रहती हैं। ऐसे में हो सकता है कि नागिन-4 की कहानी में जल्द सुरभि ज्योति की भी एंट्री हो। हालांकि अब तक मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि अगर नागिन-4 में बेला की एंट्री होती है तो सुरभि ज्योति के फैन्स के लिए ये एक खुशखबरी होगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर