Raanjhanaa Song Video: हिना खान ने प्रियांक शर्मा संग किया रोमांस, रिलीज हुआ अरिजीत सिंह का नया गाना रांझणा

Hina khan Raanjhanaa Song Video: अरिजीत सिंह की आवाज में गाए न्यू सॉन्ग रांझणा की कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। कहानी पुर्नजन्म की है इसमें प्रियांक शर्मा, हिना खान को दिल दे बैठते हैं।

Hina khan priyank sharma Raanjhanaa Song by Arijit Singh Watch Video
हिना खान और प्रियांक शर्मा।  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • हिना खान का नया गाना 'रांझणा' रिलीज हो गया है।
  • गाने में हिना खान पहली बार प्रियांक शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
  • हिना खान और प्रियांक शर्मा की रोमांटिक केमेस्ट्री बहुत खूबसूरत दिख रही है।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान का पहला गाना रांझणा रिलीज हो गया है। 'रांझणा' गाने में हिना खान पहली बार टीवी एक्‍टर और बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। गाने में हिना खान और प्रियांक शर्मा एक साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमेस्ट्री बेहद प्यारी दिख रही है। अरिजीत सिंह की आवाज में गाए न्यू सॉन्ग रांझणा की कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है।
कहानी पुर्नजन्म की है इसमें प्रियांक शर्मा, हिना खान को दिल दे बैठते हैं। दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है। प्रियांक बाद में हिना के घरवालों से जाकर उनका हाथ मांगते हैं लेकिन ये उन्हें मंजूर नहीं होता है। इसी वजह से दोनों को अलग होना पड़ता है। हिना की शादी किसी और से तय हो जाती लेकिन वो मंडप से भाग आती हैं। इसके बाद कहानी का अंत बहुत ही दुखद होता है। लेकिन ये गाने का एंड नहीं है इसका अगला हिस्सा भी जल्द रिलीज किया जाएगा।  

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

 

गाने का शानदार म्‍यूजिक असद खान ने दिया है और इसके लीरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं। हिना खान और प्रियांक शर्मा के अलावा गाने में प्रिया शर्मा, तस्नीम खान, ज्योति कलश, राजीव मिश्रा, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, अन्वी शर्मा और सिया भारद्वाज अहम रोल में हैं। 
हिना खान ने 'रांझणा' गाने को सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स लगातार उनके गाने पर सुपर सॉन्ग, ब्यूटीफुल सॉन्ग और हिना खान आप तो छा गईं ऐसे कमेंट्स कर तारीफें कर रहे हैं। बता दें, हिना खान ने तीन दिन पहले रांझणा गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। टीजर वीडियो में हिना खान के कई रंग देखने को मिले थे और इसे देखने के बाद फैन्स में एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on


हिना खान टीवी की सर्वाधिक लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। हाल ही में उनके हाथ एक बड़ी उपलब्धि भी लगी है। हिना खान ने तीसरी सबसे सेक्सी एशियाई महिला का खिताब अपने नाम किया है। ब्रिटेन के एक साप्ताहिक समाचार द्वारा बुधवार को 2019 की टॉप-50 मोस्ट सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में हिना खान ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें, हिना छोटे पर्दे के बाद सिल्वर स्क्रीन पर भी जादू चलाने वाली हैं। खबरें हैं कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर