12 साल से रिश्ते में हैं Jai Shri Krishna के यशोदा-नंद बाबा, 2 बार होते-होते टली Aditi Sajwan-Zeb Khan की शादी

Aditi Sajwan Zeb Khan Love Story: जय श्रीकृष्णा के स्टार अदिति साजवान-जेब खान लंबे टाइम से शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। अचानक हुए जेब की मां के निधन से ये अटक गई...

Aditi Sajwan Zeb Khan Jai Shri Krishna Yashoda Nand baba Aka dhriti bhatia On screen parents love story and Wedding plan
अदिति साजवान और जेब खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जय श्रीकृष्णा टीवी शो भगवान कृष्ण के छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से है।
  • शो में माता यशोदा का रोल अदिति साजवान और नंद बाबा का किरदार जेब खान ने निभाया था।
  • कम ही लोग जानते हैं कि जेब खान-अदिति साजवान रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आज देशभर में भगवान श्री कृष्ण को याद कर शुभकामनाएं दी जा रही हैं। मान्‍यता है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। इसीलिए आमजन से लेकर सेलिब्रिटी तक इस त्योहार को अपने घरों में धूमधाम से मना रहे हैं। आज इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं भगवान कृष्ण के छोटे परदे के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में से एक जय श्रीकृष्णा में यशोदा और नंद बाबा के बारे में। 

टीवी शो जय श्रीकृष्णा में माता यशोदा का रोल अदिति साजवान और नंद बाबा का किरदार जेब खान ने निभाया था। दोनों टीवी कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि जेब खान-अदिति साजवान रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

अदिति साजवान-जेब खान के रिलेशनशिप को हो गया 10 साल से ज्यादा वक्त
बात साल 2008 की जब पहली बार टीवी शो जय श्रीकृष्णा के सेट पर जेब खान से अदिति साजवान की मुलाकात हुई थी। पति-पत्नी की रोल निभाते हुए सालभर में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। अगले साल टीवी शो मीरा के सेट से टीवी एक्ट्रेस अदिति साजवान और टीवी एक्टर जेब खान के प्यार की खबरें आने लगीं। ये दोनों का साथ में दूसरा टीवी शो था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aditi_sajwan) on

जेब खान की मां के निधन की वजह से पहली बार अटकी शादी
अदिति सेजवान और जेब खान ने लंबी डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया। हालांकि पिछले कुछ सालों से जेब खान की मां की तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी। टीवी कपल चाहता था कि दोनों उनके रहते हुए शादी कर लें। लेकिन पिछले साल ही जेब खान की मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद जेब खान काफी टूट गए और फिर कपल ने अपनी शादी को इस साल के लिए पोस्टपोन्ड कर दिया। अदिति मुश्किल समय में जेब को अकेला नहीं छोड़ना चाहती थीं इसलिए दोनों फिलहाल साथ रह रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aditi_sajwan) on

कोरोना वायरस को कारण फिर से अटकी शादी
टीवी कपल अदिति साजवान-जेब खान फिलहाल एकसाथ रह रहे हैं। दोनों लंबे टाइम से वेडिंग प्लान कर रहे हैं और इस साल शादी की पूरी तैयारी थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी का प्लान अटक गया है। यहां तक कि दोनों ने हनीमून पर मालदीव्स जाने तक की तैयारी कर ली। अब जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाएंगे अदिति और जेब की शादी होल्ड पर रहेगी। 

टीवी एक्ट्रेस अदिति साजवान की फैमिली है रिश्ते के खिलाफ
अदिति और जेब एक-दूसरे के बेइंतेहा प्यार करते हैं। हालांकि अदिति साजवान के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं है। अब तक दोनों के रिश्ते को स्वीकृति नहीं मिली है जबकि जेब के परिवार ने मंजूरी दे दी है। एक्ट्रेस अदिति साजवान ने बताया था, 'हम दोनों अलग धर्म से हैं इसलिए अब तक हमारे रिश्ते को मेरे परिवार ने मंजूरी नहीं दी। काफी टाइम तक मंजूरी का इंतजार करने के बाद अब मैंने उम्मीद छोड़ दी है। जब हम शादी करेंगे तब मैं उन्हें न्योता दूंगी, उम्मीद करती हूं कि वो शादी में आएंगे और हमें आशीर्वाद देंगे।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर