कपिल शर्मा की भी लगती है सुबह 7 बजे की शिफ्ट, शूटिंग सेट पर ही फिर बनती है द कपिल शर्मा शो टीम की चाय

Kapil Sharma Shooting The Kapil Sharma Show 7 AM Early Morning: कपिल शर्मा खास एक बॉलीवुड एक्टर की वजह से सुबह शूटिंग पर पहुंचे। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अब उस सेलिब्रिटी के नाम का खुलासा कर दिया है

kapil sharma Akshay kumar in 7AM Early Morning Shooting For the kapil sharma show Sooryavanshi Promotion
द कपिल शर्मा शो सेट।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा अपने नए पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • कपिल ने ये बताया है कि वो सुबह 7 बजे की शूटिंग शिफ्ट करते हैं।
  • मंगलवार सुबह कपिल शर्मा इसी वजह से अपने शो के सेट पर जल्दी पहुंचे।

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब गुदगुदाते रहते हैं। द कपिल शर्मा शो पर उनका मजाकिया अंदाज और होस्टिंग का मिजाज फैन्स का काफी पसंदीदा है। अब कपिल शर्मा अपने नए पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सोशल मीडिया पोस्ट से कपिल शर्मा ने ये बताने की कोशिश की है कि उन्हें भी आम लोगों की तरह सुबह जल्द उठकर जॉब पर जाना पड़ता है। 
दरअसल कपिल शर्मा ने अपने आज के पोस्ट में बताया है कि उनकी सुबह 7 बजे की मॉर्निंग शिफ्ट लगी है। जी हां, कपिल शर्मा को भी सुबह 7 बजे शूटिंग सेट पर पहुंचकर अपना काम करना पड़ता है। पोस्ट में शेयर की गईं तस्वीरें द कपिल शर्मा शो के शूटिंग सेट की हैं। जिसमें स्टार्स की वैनिटी वैन, कैमरे के पीछे की प्रोडक्शन टीम, सेट और टीम मेंबर्स के लिए बनती सुबह की चाय की झलकियां दिख रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

कपिल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सुबह 7 बजे की जल्दी वाली शिफ्ट और शूटिंग। क्या कोई बता सकता है कि कौन शो पर आ रहा है?' कपिल शर्मा के इस सवाल के साथ ही फैन्स ने गेस्ट का नाम बताना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सेट पर सूर्यवंशी यानि अक्षय कुमार आ रहे हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akshaykumar) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on


फैन्स के साथ ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुद्रा ने भी कपिल शर्मा के सवाल का जवाब दिया है। राज कुंद्रा ने बताया कि अगर सुबह 7 बजे की बात है तो सिर्फ पाजी यानि अक्षय कुमार ही आ सकते हैं। बता दें, 2 मार्च को अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 मार्च 2020 को रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय के साथ कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर