Karan Wahi video: करण वाही की मां ने 62 साल की उम्र में कम किया 18 किलो वजन, बताया कैसे हुआ सब

Karan Wahi Viral Video: टीवी एक्टर करण वाही ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद कई स्टार्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Tv Actor karan Wahi viral Video
Tv Actor karan Wahi viral Video 
मुख्य बातें
  • करण वाही की मां ने 18 किलो वजन घटाया है।
  • एक्टर ने अपनी मां वेट लॉस जर्नी के बारे में एक वीडियो जरिए बताया है।
  • एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टीवी एक्टर करण वाही एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक्टर इस बार किसी फिल्म या फिर सीरियल को लेकर नहीं बल्कि अपने एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि वह काफी खुश हैं और इसकी वजह उनकी मां हैं। जी हां, हाल ही में एक्टर की मां ने अपना 18 किलो वजन घटाया है और अपने नए लुक में बेहद फिट नजर आ रही हैं। करण ने बताया कि वजन कम करने की ये जर्नी उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें हाइपोथाइरॉयड है।

करण वाही के इस पोस्ट के जरिए बताया कि वेट लॉस की जर्नी में उन्होंने अपनी मां का भरपूर साथ दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी मां वाइस प्रिंसीपल हैं और अब रिटायर्ड हो चुकी हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में मां काफी एक्टिव रहती हैं। रोजाना वॉक पर जाने के साथ-साथ स्विमिंग भी करती हैं। यही नहीं वह खाना भी कम खाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका वजन कम नहीं हो रहा था। इस दौरान करण ने अपनी मां की फिटनेस ट्रेनर की तारीफ करते हुए कहा कि जो कुछ उन्होंने मां के लिए किया उसके लिए शुक्रिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Wahi (@karanwahi) on

ट्रेनर की डायट को किया फॉलो 

एक्टर करण वाही ने आगे बताया कि उनकी मां के लिए ट्रेनर ने एक डायट चार्ट बनाकर दिया था, जिसे उनकी मां ने पूरी तरह से फॉलो किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी मां की कॉलेज की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनका वजन साफ नजर आ रहा है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गर्व है आप पर मां, शुक्रिया कि आपने मेरी बात सुनी और अपना ख्याल रखना शुरू किया है। मेरी मां 62 साल की है और उन्हें हाइपोथाइरॉयड है लेकिन मुझे खुशी है कि उन्हें वजन कम करने के लिए प्रेरित कर पाया। उन्होंने 4 महीने में ही उन्होंने 18 किलो कम कर लिया है। लॉकडाउन के बावजूद मेरी मां स्ट्रांग है, शुक्रिया ताहिरा कोचर इसे मुमकिन बनाने के लिए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Wahi (@karanwahi) on

इन स्टार्स ने भी किया कमेंट

करण वाही के इस वीडियो पर संगीतकार विशाल ददलानी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने करण वाही की मां को बधाई दी और उनकी तारीफ की है। इसके अलावा कई एक्टर भी करण वाही के इस पोस्ट कर लगातार कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं।  इसमें मंदिरा बेदी से लेकर गौतम रोडे और शिबानी दांडेकर जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। वहीं करण वाही की बात करें तो एक्टर टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहते हैं, इसके अलावा हाल ही में डिजिटल प्लैटफॉर्म पर नजर आ रहे हैं। करण हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, जहां अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर