KBC 12: अमिताभ बच्चन ने छवी कुमार से पूछा 25 लाख रुपये का सवाल, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

Amitabh Bachchan 25 lakh rupees question KBC 12: केबीसी-12 में छवी कुमार से अमिताभ बच्चन ने 25 लाख रु. का सवाल किया। जानें क्या था उनसे पूछा गया सवाल... 

KBC 12 chhavi kumar 25 lakh rupees question by amitabh bachchan Episode
कौन बनेगा करोड़पति-12। 
मुख्य बातें
  • केबीसी-12 में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सवाल का छवी कुमार ने सबसे तेज जवाब दिया।
  • अमिताभ बच्चन ने केबीसी-12 में हॉट सीट पर छवी कुमार का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।
  • छवी कुमार सीजन 12 की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बनेंगी, जो एक करोड़ के सवाल पर पहुंचेंगी।

कौन बनेगा करोड़पति-12 में अमिताभ बच्चन ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। नए फास्टेस्ट फिंगर कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बी ने केबीसी-12 की शुरुआत की। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछे गए सवाल का छवी कुमार ने सबसे तेज सही जवाब दिया। सबसे तेज जवाब देकर फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रश्न का उत्तर देकर छवी कुमार हॉट सीट पर बैठीं। 

छवी कुमार कौन बनेगा करोड़पति-12 में उन सभी पुरुषों की पत्नियों का प्रतिनिधित्व करती नजर आईं, जो राष्ट्र के लिए लड़ते हैं और अपना जीवन बलिदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। छवी कुमार ने बताया कि कैसे जब एक महिला उस पुरुष से शादी करती है जो देश की सेवा करता है, तो वह भी उस संघ का हिस्सा बन जाती हैं। छवी कुमार बताती जैसे उनके पति का कर्तव्य राष्ट्र की सेवा करना है वैसे ही मेरा कर्तव्य उनका समर्थन करना है। 

छवी कुमार सीजन 12 की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बनेंगी जो एक करोड़ के सवाल पर पहुंचेंगी। छवी कुमार ने आज अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए 25 लाख रुपए के सवाल का जवाब दिया। हालांकि समय खत्म होने के बाद कल फिर से छवी कुमार अपना गेम खेलेंगी और 50 लाख के सवाल से शुरुआत होती। छवी 1 करोड़ के सवाल पर पहुंचेंगी। जानें क्या था 25 लाख रुपए के लिए छवी कुमार से पूछा गया सवाल... 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial) on

किसने गांधी जी को लिखे एक पत्र में बंगाल में हुए 1947 के साप्रदायिक दंगे को सफलतापूर्वक नियंत्रण करने के लिए उन्हें वन मैन बाउंड्री फोर्स कहकर संबोधित किया था?
A. जोन साइमन
B. क्लेमेंट एटली
C. विस्टन चर्चिल
D. लॉर्ड माउंटबेटन
इसका सही जवाब छवी कुमार ने D. लॉर्ड माउंटबेटन दिया। जो कि इसका सही जवाब था।

IAF अधिकारी की पत्नी हैं छवी कुमार
कौन बनेगा करोड़पति 12 के एपिसोड में नजर आईं छवी कुमार IAF अधिकारी की पत्नी हैं। छवी कुमार खुद एक इंग्लिश टीचर भी हैं जो अब तक अलग-अलग राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पति भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर हैं ऐसे में उनकी पोस्टिंग के साथ-साथ छवी कुमार को भी अक्सर शहर, घर छोड़कर नई जगह जाना पड़ता है। इसलिए छवी कुमार के स्कूल भी हमेशा बदलते रहते हैं। अमिताभ बच्चन भी शो में छवी के ज्ञान, सोच और कॉन्फिडेंस से काफी प्रभावित हुए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर