Kuch Toh Hai... 7 फरवरी से नागिन-5 को करेगा रिप्लेस, एकता कपूर ने चुनी है टीवी शो की तगड़ी स्टारकास्ट और कहानी

Naagin 5 spin off Kuch Toh Hai Full Starcast: नागिन-5 का स्पिन ऑफ कुछ तो है- नागिन नए रंग में अब प्रिया और रहम की लव स्टोरी लेकर आ रहा है। इस नए टीवी शो में नजर आएंगे ये 10 फेमस सितारे...

Naagin 5 spin off Kuch Toh Hai on Air Date To Full Star Cast All Details need to know
नागिन-5 स्पिन ऑफ कुछ तो है। 
मुख्य बातें
  • टीवी शो कुछ तो है- नागिन नए रंग में का पहला टीजर रिलीज हो गया है।
  • नागिन 5 का स्पिन-ऑफ कुछ तो है... फिर से दर्शकों के लिए सुपरनैचुरल कहानी लेकर आ रहा है।
  • 7 फरवरी से ऑन एयर होने जा रहा कुछ तो है का पहला प्रोमो काफी प्रॉमसिंग है।

एकता कपूर का मचअवेटेड टीवी शो कुछ तो है- नागिन नए रंग में का पहला टीजर रिलीज हो गया है। जो कि काफी प्रॉमसिंग लग रहा है। नागिन 5 का स्पिन-ऑफ कुछ तो है... एकबार फिर से दर्शकों के लिए सुपरनैचुरल कहानी लेकर आने वाला है। शो का टाइटल भी नागिन सीरीज से मिलता-जुलता रखा गया है। 29 जनवरी 2021 को यानि आज कलर्स टीवी पर 7 फरवरी से ऑन एयर होने जा रहे कुछ तो है- नागिन नए रंग में का पहला प्रोमो जारी किया गया है। इसकी पहली झलक काफी शानदार है जिसके जरिए दर्शकों को लीड स्टार्स से परिचित कराया गया है। 

कुछ तो है- नागिन नए रंग में के प्रोमो के मुताबिक अब शरद मल्होत्रा और सुरभि चांदना यानि वीर (चील) बानी (नागिन) की जिंदगी के बच्चे की कहानी दिखाई जाएगी। प्रकृति के खिलाफ जाकर और बंधनों को तोड़ एक हुए वीर और बानी की संतान अब पैदा होगी और यहीं से पूरी कहानी बदल जाएगी। यही संतान तबाही का कारण बन जाएगी। कुछ तो है- नागिन नए रंग में अब नागिन और वैंपायर की एक नई कहानी की शुरुआत होगी। नागिन-5 का स्पिन ऑफ कुछ तो है... अब प्रिया और रहम की लव स्टोरी पर बेस्ड होगा। जानें कैसी है कुछ तो है- नागिन नए रंग में की स्टारकास्ट...

कृष्णा मुखर्जी
एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी कुछ तो है... टीवी शो में प्रिया का लीड रोल निभाने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी काफी हद तक मौनी रॉय की तरह दिखती हैं। मौनी से उनके लुक्स काफी मैच होते हैं। ना सिर्फ फैन्स, सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि कई सीरियल मेकर्स भी इनकी आपस में तुलना कर चुके हैं। वैसे कृष्णा मुखर्जी भी टीवी इंडस्ट्री की जामी मानी स्टार हैं। उन्होंने साल 2014 में टीवी डेब्यू किया था। वो अब तक झल्ली अंजली, ट्विस्ट वाला लव, ये हैं मोहब्ब्तें और नागिन-3 जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। 

हर्ष राजपूत 
अभिनेता हर्ष इसमें मुख्य हीरो की भूमिका निभाने रहे हैं। शो के लिए पहली बार हर्ष राजपूत और कृष्णा मुखर्जी की फ्रेश जोड़ी छोटे परदे पर देखने को मिलेगी। हर्ष राजपूत ने धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान के साथ अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। बाद में वो धर्म वीर, हिटलर दीदी और क्रेजी स्टूपिड इश्क जैसे शोज में नजर आए। हाल ही में उनको सुपरनैचुरल शो नजर में देखा गया था। अब हर्ष को एकता कपूर के वैम्पायर बेस्ड टीवी शो में लीड रोल मिल गया है। 

रेशम टिपनिस
लोकप्रिय अभिनेत्री रेशम टिपनिस भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं। सूत्रों का कहना है कि रेशम शो में मां का किरदार निभाएंगी। रेशम टिपनिस ने 1992 में शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर में काम किया था। उन्होंने 1994 में फेमस शो कैम्पस सीरियल में भी काम किया। रेशम हाफ मैरिज, दो दिल एक जान जैसे शोज के लिए जानी जाती हैं। रेशम मराठी सिनेमा का जाना माना नाम हैं, वो बिग बॉस मराठी में भी नजर आ चुकी हैं। 

मानिनी डे
टेलीविजन जगत का जाना माना नाम मानिनी डे कई सीरियल में काम कर अपनी पहचान बना चुकी हैं। मानिनी ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर काम किया है और उनके बहुत से फैंस हैं। एकता कपूर के सीरियल कुछ तो है में मानिनी भी नजर आने वाली हैं। मानिनी को जस्सी जैसी कोई नहीं, साथिया- प्यार का नया एहसास, घर की लक्ष्मी बेटियां, केसरिया बालम आवो हमारे देस, क्या मस्त है लाइफ, रंग बदलती ओढ़नी, एक नई छोटी सी जिंदगी, मधुबाला- एक इशक एक जुनून जैसे टीवी शोज और कृष, फैशन और स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी कई फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

मोहित हीरानंदानी 
टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेताओं में मोहित की गिनती होती हैं। वह अब तक कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। उनको पटियाला बेब्स और पवित्र भाग्य जैसे टीवी शोज में अहम भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। 

उज्जवल राणा
फेमस अभिनेता उज्जवल के इस शो में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उज्जवल राणा एक मॉडल-अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। उनको कई विज्ञापनों में भी देखा जा चुका है। मणिरत्नम की फिल्म साथिया में भी उज्जवल नजर आए थे। वो अब तक मेहर (2004), सवारे सबके सपने... प्रीतो (2011) और घर एक सपना जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं। 

चेतन्य अदीब
अभिनेता चेतन्य अदीब को भी एकता कपूर के इस नए शो के लिए अप्रोच किया गया है। चेतन्य को बालिका वधू में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है।


क्रिस्टीना पटेल 
एक अभिनेत्री के साथ-साथ क्रिस्टीना मॉडल भी हैं। साल 2017 में आए ये उन दिनों की बात है में स्वाति का रोल निभाने के लिए उनको जाना जाता है। क्रिस्टीना अपना एक फैशन ब्लॉग भी चलाती हैं। फिलहाल कुछ तो है- नागिन नए रंग में उनका क्या रोल होगा, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

अंकिता साहू 
एक्ट्रेस अंकिता भी इस शो का हिस्सा होंगी। अंकिता को आखिरी बार सोनी सब के टीवी शो तेरा यार हूं में देखा गया था। 

नेहा तोमर
टीवी एक्ट्रेस नेहा तोमर का नाम भी इस शो के लिए आगे आ रहा है। उनको सीरियल पुलाव के लिए जाना जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर