Spoiler: Naagin 4 की ऐसी है कहानी, देव के प्यार में पड़ जाएंगी बृंदा तो नयनतारा होगी मास्टरमाइंड

टीवी मसाला
Updated Dec 10, 2019 | 09:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nia Sharma-jasmin bhasin Naagin 4 Spoiler: नागिन-4 के मुख्य कलाकारों के नाम और इसकी कहानी सामने आ गई है। नागिन-4 में निया शर्मा के कैरेक्टर का नाम बृंदा होगा। वहीं जैस्मीन भसीन का नाम नयनतारा होगा...

Nia Sharma play Brinda And jasmin bhasin as Nayanthara Know All Story Details Naagin 4 Spoiler
नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 14 दिसंबर से नागिन-4 ऑन एयर होने जा रहा है।
  • चौथे सीजन में एकता कपूर नई स्टारकास्ट के साथ वापस आ रही हैं।
  • अब नागिन-4 की कहानी को लेकर खुलासा हो गया है।

एकता कपूर जल्द छोटे परदे पर अपने सबसे हिट सीरियल नागिन के साथ लौट रही हैं। साल 2015 से शुरू हुए इस सफर में नागिन के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और हर एक सीजन को पिछले की तुलना में दर्शकों का ज्यादा प्यार मिला है। अब एकता कपूर नागिन का चौथा सीजन लेकर आ रही हैं। नागिन-4 में निया शर्मा, जैस्मीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया लीड रोल निभा रहे हैं। इन दिनों तीनों सीरियल की बाकी स्टारकास्ट के साथ जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच हम आपको नागिन-4 से जुड़ा सबसे बड़ा स्पॉइलर देने जा रहे हैं जो कि सीरियल की कहानी से जुड़ा हुआ है।
दरअसल नागिन-4 के मुख्य कलाकारों के नाम और इसकी कहानी सामने आ गई है। नागिन-4 में निया शर्मा के कैरेक्टर का नाम बृंदा होगा। वहीं जैस्मीन भसीन का नाम नयनतारा होगा। दोनों ही खूबसूरत एक्ट्रेस सीरियल में नागिन के किरदार में होंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 


नागिन-4 में दोनों नागिन बृंदा और नयनतारा लीड स्टार विजयेंद्र कुमेरिया के खिलाफ एक जाल बुनेंगी। ये जाल बदला लेने की योजना को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। विजयेंद्र कुमेरिया के कैरेक्टर का नाम देव होगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on


देव को हो जाएगा नागिन से प्यार
सीरियल नागिन-4 में हमेशा से एक मनुष्य और नागिन की लव स्टोरी दिखाई गई है। इस सीजन में देव को बृंदा से प्यार हो जाएगा। यानि कि शो में निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया कपल का रोल निभाएंगे। साथ ही नयनतारा सीरियल की असली मास्टरमाइंड होंगी। बाद में बृंदा भी रियल में देव से प्यार करने लगेगी और इस तरह स्थिति बदल जाएगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर