Naagin 4 Photo: सायंतनी घोष ने शेयर की शालीन भनोट के साथ हॉट फोटो, आज से शुरू होगा निया-जैस्मीन का नागिन 4

टीवी मसाला
Updated Dec 14, 2019 | 10:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Naagin 4 Photo: निया शर्मा और जैस्मीन भसीन का सीरियल नागिन 4 आज से शुरू हो रहा है। सायंतनी घोष ने शालीन भनोट के साथ नागिन 4 की एक फोटो शेयर की है।

Naagin 4 Photo: सायंतनी ने शेयर की शालीन के साथ हॉट फोटो, आज से शुरू होगा निया-जैस्मीन का नागिन 4
Naagin 4 Photo: सायंतनी ने शेयर की शालीन के साथ नागिन 4 की फोटो 
मुख्य बातें
  • आज से छोटे पर्दे पर दिखेगा नागिन का जहरीला खेल नागिन 4
  • निया शर्मा और जैस्मीन भसीन शो में लीड रोल निभाने वाली हैं
  • सायंतनी घोष ने शालीन भनोट के साथ नागिन 4 की तस्वीर पोस्ट की है

टीवी सीरियल नागिन 4 को लेकर जबरदस्त चर्चा है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस का इंतजार आज खत्म होने वाला है, क्योंकि नागिन 4 शनिवार यानि 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें निया शर्मा और जैस्मीन भसीन लीड रोल में नजर आएंगी। लेकिन शो से पहले सायंतनी घोष ने नागिन 4 की एक तस्वीर शेयर की है।

निया-जैस्मीन के अलावा नागिन 4 में सायंतनी और शालीन भनोट भी है। उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दोनों हॉट पोज दे रहे हैं। तस्वीर में शालीन शर्टलेस दिख रहे हैं, वहीं सायंतनी धोती पैंट्स और क्रॉप टॉप में नजर आ रही है। नागिन का ये सीजन इस बार ज्यादा बोल्ड होने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sayantanighosh0609) on

इससे पहले सायंतनी और शालीन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों के रोमांटिक सीन्स थे। नागिन 4 की कहानी की शुरुआत सायंतनी और शालीन की लव स्टोरी से होगी। शालीन एक आम इंसान हैं और सायंतनी इसमें इच्छाधारी नागिन बनी हैं। दोनों एक-दूसरे से शादी रचाते हैं, जिसके लिए उनके माता-पिता राजी नहीं होते। सबके खिलाफ जाकर दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन कुछ ही वक्त में सायंतनी के पति की मौत हो जाती है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

हालांकि वे अपनी बेटी को बचाने में कामयाब होती है। सायंतनी की बेटी का नाम नयनतारा है, जो किरदार जैस्मीन निभाने वाली हैं। सायंतनी उन सभी लोगों से बदला लेने का ठान लेती है, जिन्होंने उसके साथ गलत किया। इसके बाद कहानी 100 साल आगे बढ़ जाती है। इसमें निया बृंदा का पॉजिटिव कैरेक्टर निभा रही हैं, वहीं नयनतारा के रूप में जैस्मीन का रोल नेगेटिव है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बाकी सीजन की तरह, इस सीजन को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर