Naagin 4: 22 एप‍िसोड के बाद दर्शकों के मन में हैं 5 सवाल, कब खुलेंगे ये राज

Naagin 4 Episode Questions And Mystery: 14 दिसंबर 2019 में लॉन्च हुए नागिन-4 के अब तक 22 एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। इन एपिसोड्स में ये सवाल और मिस्ट्री भी खड़ी हो गई हैं....

Ekta kapoor Naagin 4 Top Five Mystery In Full 22 Episodes Nia sharma jasmin bhasin And Anita Hassanandani Fans Want to know
टीवी सीरियल नागिन-4।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 छोटे परदे के टॉप-5 शोज में से एक बन चुका है।
  • एकता कपूर के इस सीरियल को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है।
  • नागिन-4 के अब तक 22 एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं और इनसे कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

निया शर्मा, सायंतनी घोष, अनीता हसनंदानी और विजयेंद्र कुमेरिया का टीवी सीरियल नागिन-4 छोटे परदे के टॉप-5 शोज में से एक बन चुका है। एकता कपूर के इस सीरियल को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। 14 दिसंबर 2019 में लॉन्च हुए नागिन-4 के अब तक 22 एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। तीन महीने से भी कम समय में नागिन-4 दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। वैसे नागिन-4 के इन 22 एपिसोड्स में कुछ सवाल कहें या मिस्ट्री भी खड़ी हो गई हैं। आज हम आपको बता रहे हैं टीवी सीरियल नागिन-4 की वो पांच मिस्ट्री, जिन्हें जानने के लिए दर्शक काफी बेसब्र हैं....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naaginians) on

देव को क्यों फील नहीं होती नागमणि?
बृंदा के पति देव के पास जैसा कि फिलहाल नागमणि है। धोखे से ही सही लेकिन देव के हाथ नागमणि लग चुकी हैं पर अजीब बात तो ये है कि उन्हें इस बात की खबर ही नहीं हैं। बार-बार गुस्सा आने पर देव के माथे पर नागमणि चमकती भी है और वो खुद से अपना कंट्रोल खो देते हैं। ताज्जुब ये है कि देव को इसकी जानकारी ही नहीं है और ना ही इच्छाधारी नागिन होते हुए बृंदा इस राज को जान पाई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

नागिन-4 में क्या आएगी विशाखा से भी बड़ी विलेन?
कहानी में पारेख परिवार की सदस्य वैशाली सबसे बड़ी विलेन बनकर सामने आई थीं लेकिन अब विशाखा की एंट्री हो चुकी है। विशाखा के आने के बाद वैशाली साइड लाइन हो चुकी हैं और पिछले नागिन-4 के एपिसोड में तो गुरु मां भी आ चुकी हैं। जिसने शो में आते ही पारेख परिवार के एक सदत्य को मौत के घाट उतार दिया है। तो क्या अब विशाखा से भी बड़ी विलेन नागिन-4 में आएगी? या फिर वैशाली की जगह विशाखा ही होगी लीड विलेन?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

क्या नयनतारा की होगी वापसी?
नागिन-4 में शुरुआत में नयनतारा का कैरेक्टर काफी स्ट्रांग दिखाया गया था। ऑडियंस को लगा था कि वो ही लीड रोल वाली इच्छाधारी नागिन हैं। लेकिन ट्विस्ट ये रहा कि बृंदा नागिन निकलीं और नयनतारा आम लड़की और अब वो लंबे टाइम से शो में ही नहीं दिख रही हैं। फैन्स तो जाहिर तौर पर नयनतारा को देखना चाहते हैं लेकिन क्या उनकी वापसी होगी? या फिर खत्म हो चुका है नयनतारा का रोल? फैन्स इस मिस्ट्री को भी जानना चाहते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin_colours_tv) on

कितना बड़ा होगा मान्यता का रोल?
नयनतारा के साथ-साथ मान्यता भी नागिन-4 से गायब सी हो गई हैं। विशाखा ने उन्हें कैद कर रखा है और बृंदा अपनी मां मान्यता को ढूंढ रही हैं। पिछले कई एपिसोड्स से मान्यता की तलाश जारी है लेकिन ये पूरी नहीं हो पा रही है। तो क्या ऐसे ही कभी-कभी दिखेंगी मान्यता? क्या नयनतारा की तरह वो भी हो चुकी हैं साइडलाइन? मतलब कितना बड़ा होगा मान्यता का रोल? इन सवालों पर भी खूब चर्चा हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

क्या लिली का बॉयफ्रेंड निकलेगा विलेन?
टीवी शो नागिन-4 में एक नए सदस्य की भी एंट्री हुई है और ये शख्स बृंदा की ननद लिली का बॉयफ्रेंड है। अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि वो कौन है और क्या करता है? लेकिन बॉयफ्रेंड की वजह से लिली प्रेग्नेंट हो गई और ये खबर पारेख परिवार की बदनामी करा सकती है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि लिली का बॉयफ्रेंड वाकई अच्छा है या फिर वो उसे फंसा रहा है? कहीं ये नागलोक से आया कोई सदस्य तो नहीं या फिर ये विशाखा की कोई चाल है? 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanjaygagnaniofficial) on


ऐसे कुछ और सवाल हैं जो नागिन-4 ने दर्शकों के सामने खड़े कर दिए हैं। इन सभी प्रश्नों के उत्तर ऑडियंस जल्द से जल्द जानना चाहती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर