अश्मित पटेल से टूटी थी सगाई, लीक हुआ था बाथरूम वीडियो, जानिए कौन हैं Naagin 6 की एक्ट्रेस Mahek Chahal

Mahek Chahal Naagin 6 Actress profile: नागिन 6 का टीजर रिलीज हो गया है। शो में महक चहल लीड रोल में होंगी। महक बिग बॉस सीजन 5 की रनर अप रही थी। जानिए एक्ट्रेस के बारे में दिलचस्प बातें...

Mehak Chahal
Mehak Chahal 
मुख्य बातें
  • नागिन 6 में महक चहल लीड रोल में होंगी।
  • महक चहल बिग बॉस 5 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
  • साल 2003 में फिल्म नई पड़ोसन में नजर आई थीं।

Naagin 6 Actress Mehek Chahal. नागिन 6 का टीजर रिलीज हो गया है। इस बार एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट महक चहल लीड रोल में नजर आने वाली हैं। महक चहल साल 2003 में फिल्म नई पड़ोसन में नजर आई थीं। इसके बाद वह करीना कपूर स्टारर फिल्म चमेली में एक आइटम सांग करती हुई नजर आई थीं।

महक चहल (Mehek Chahal) नॉर्वे में जन्मी हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में बतौर सहायिका कई फिल्मों में दिखाई दे चुकीं हैं। साल 2002 में महक ने रोमांटिक फिल्म नीथो से डेब्यू किया था। महक को पहचान सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड के जरिए मिली थी। इसके बाद महक चहल बिग बॉस के पांचवे सीजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वह इस सीजन की रनरअप रहीं थी। महक चहल ने इसके अलावा रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में भी हिस्सा लिया था।

Mahek Chahal meets with an accident; Is her stint on Kavach over? - Times of India

Also Read: Naagin 6 में हुई KKK 11 के कंटेस्टेंट की एंट्री, Salman Khan के साथ रोमांस कर चुकी हैं यह एक्ट्रेस

अशमित पटेल के साथ था अफेयर 
महक चहल बिग बॉस के ही एक्स कंटेस्टेंट अश्मित पटेल के साथ रिलेशनशिप में थीं। अश्मित और महक ने फिल्म 'निर्दोष' में साथ काम किया था। फिल्म में महक ने कई बोल्ड सीन भी दिए। यही नहीं, महक का एक बाथरूम वीडियो लीक हुआ था। साल 2017 में अश्मित ने महक को स्पेन वेकेशन के दौरान प्रपोज किया था और अगस्त में सगाई कर ली थी। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, कुछ वक्त बाद आपसी मतभेदों के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

Maheck Chahal calls off engagement with Ashmit Patel, says 'I left him, I had to take that step' - Hindustan Times

ऐसा है नागिन 6 का टीजर 
नागिन 6 का एक छोटा सा टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में एक आवाज कह रही है, 'साल 2019, अब तक दुन‍िया पर सब सामान्य चल रहा है, पर साल 2020...एक महामारी पूरी दुन‍िया को जकड़ लेगी। बदल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताब‍िक नाग‍िन 6, 30 जनवरी से ऑन एयर होगा। नाग‍िन सीर‍ियल 2015 में शुरू हुआ था। पहले सीजन में मौनी रॉय, अर्जुन ब‍िजलानी और अदा खान लीड रोल में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर