Naagin 4: तीन महीने बाद जान हथेली पर लेकर 'नागिन' निया शर्मा ने शुरू की शूटिंग, शेयर की वैनिटी की तस्वीर

Nia Sharma Starts Shooting for Naagin 4: एक्ट्रेस निया शर्मा तीन महीने बाद सेट पर लौट गईं और उन्होंने नागिन 4 की शूटिंग शुरू कर दी है। निया ने अपनी वैनिटी की तस्वीरें भी शेयर कीं।

Nia Sharma
Nia Sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तीन महीने बाद सेट पर लौटीं निया शर्मा
  • निया शर्मा ने शुरू की नागिन 4 की शूटिंग
  • एक्ट्रेस ने शेयर की वैनिटी की तस्वीरें

कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में कहर मचाया हुआ है और भारत में भी अब तेजी से इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अबतक इसके करीब पांच लाख मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते पिछले कुछ समय से फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग रुकी हुई थी, जो अब शुरू हो गई है।

नागिन 4 की शूटिंग हुई शुरू

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। निया ने मशहूर शो नागिन के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। निया ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट की जो उनकी वैनिटी की है। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'तीन महीने बाद सैट पर वारसी, वैनिटी'। इसके साथ निया ने नागिन 4 हैशटैग का इस्तेमाल किया और लिखा कि वो जान हथेली पर लेकर काम पर लौटी हैं। मालूम हो कि खबरें हैं यह शो जल्द ही ऑफ-एयर हो जाएगा और टीम अब कुछ एपिसोड्स के लिए ही शूट करेगी लेकिन इसके 5वें सीजन की भी जल्द शुरुआत होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

लॉकडाउन के बाद नागिन 4 का पहला प्रोमो हुआ था रिलीज

हाल ही में नागिन 4 का लॉकडाउन के बाद पहला टीजर प्रोमो रिलीज हुआ था जो कि बेहद दमदार था और दर्शकों को बहुत पसंद आया। नागिन-4 के अंत में लाल टेकरी मंदिर का सालों से दफ्न राज खुलेगा। साथ ही कहानी अपने अंत पर पहुंचेगी। मालूम हो कि नागिन 4 में रश्मि देसाई, निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। शो में निया के किरदार का नाम वृंदा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

मालूम हो कि निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। निया अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी पोस्ट करती हैं जिसके चलते वो चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन यानी करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर