Naagin 4: निया शर्मा-जैसमीन भसीन की 'मां' कर सकती हैं शादी, 6 साल से इन्हें डेट कर रहीं Sayantani Ghosh

Naagin 4 Actress Sayantani Ghosh Wedding: टीवी अदाकारा सायंतनी घोष की बॉयफ्रेंड से मुलाकात जिम में हुई थी। रिलेशनशिप के दौरान ये कपल कुछ महीनों के लिए अलग भी हो गया था...

Naagin 4 Actress Nia sharma jasmin Bhasin On Screen mother Sayantani Ghosh might get married Boyfriend
सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 की एक्ट्रेस सायंतनी घोष, अनुग्रह तिवारी को डेट कर रही हैं।
  • पिछले 6 साल से सायंतनी और अनुग्रह रिलेशनशिप में हैं।
  • सायंतनी के बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी फिटनेस इंडस्ट्री के ताल्लुख रखते हैं।

नागिन-4 की एक एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि वो जल्द शादी कर सकती हैं। इन दिनों टीवी जगत में उनकी लव लाइफ की चर्चा जोरों पर है और खास बात ये है कि वो भी इसे छुपा नहीं रही हैं। हम बात कर रहे हैं नागिन-4 में निया शर्मा और जैसमीन भसीन की मां मान्यता का रोल निभाने वालीं अदाकारा सायंतनी घोष की। खबर है कि सायंतनी घोष को उनका लव पार्टनर मिल गया है जिसके साथ वो जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं। 
जानकारी के मुताबिक सायंतनी घोष, अनुग्रह तिवारी को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले लंबे टाइम से रिलेशनशिप में है। सायंतनी घोष के बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी फिटनेस इंडस्ट्री के ताल्लुख रखते हैं। अब खुद नागिन-4 की एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बात की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sayantanighosh0609) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anugrah0070) on


टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं निश्चित रूप से शादी करना चाहता हूं। यह बस वक्त की बात है। हम इस तारीख पर शादी करेंगे फिलहाल ये योजना नहीं बना रहे हैं। लेकिन हम तब शादी करेंगे जब हमारा दिल चाहेगा। कौन जानता है कि लॉकडाउन के दौरान हम कुछ प्लानिंग कर सकते हैं और वर्चुअली शादी कर लें। यह बस वक्त की बात है हम साथ हैं। हम एक दूसरे के जीवन का हिस्सा हैं और हम एक दूसरे के जीवन के इस पहलू से प्यार कर रहे हैं। जब भी हम किसी भी चीज पर गंभीरता से निर्णय लेंगे, इसकी घोषणा करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anugrah0070) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sayantani_ghosh_fanclub) on


आपको बताते चलें सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी की पहली मुलाकात 6 साल पहले हुई थी। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों जिम में मिले थे। कुछ महीनों तक फ्रेंड्स रहने के बाद सायंतनी और अनुग्रह कपल बन गए। हालांकि बीच में एक वक्त ऐसा भी आया जब सायंतनी घोष ने कुछ महीनों के लिए बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से दूरी बना ली थी। हालांकि बाद में ये कपल फिर से साथ आ गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर