माथे पर टीका कानों में झुमके पहन दुल्हन बनीं निया शर्मा, 18 जुलाई से टेलिकास्ट होगा नागिन-4 का नया एपिसोड

Naagin 4 Nia Sharma Bridal Look: बोल्ड तस्वीरों से लोगों के बीच खूब पसंद की जाने वालीं एक्ट्रेस निया शर्मा इसबार एकदम ट्रेडिशनल लुक में दिख हैं। रेड एंड वाइट लहंगा पहने दुल्हन की तरह सजी बेहद दिलकश दिख रही हैं।

Nia Sharma Aka brinda naagin 4 Traditional dulhan Look For upcoming Episode Since 18 july
निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अदाकारा निया शर्मा अक्‍सर अपने हॉट एंड बोल्‍ड अंदाज से छाई रहती हैं।
  • निया शर्मा की नागिन-4 के सेट से नई तस्वीरें सामने आई हैं।
  • तस्वीरों में निया ट्रेडिशनल लुक से सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। 

एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला और टीवी अदाकारा निया शर्मा अक्‍सर अपने हॉट एंड बोल्‍ड अंदाज से छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर निया अपने हॉट फोटोज से चर्चा में हैं। उनकी तस्‍वीरें अक्सर सनसनी मचाती रहती हैं। फैंस उनकी तस्‍वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं तभी तो इंस्‍टाग्राम से लेकर टि्वटर पर निया शर्मा का जलवा कायम है। अब हाल ही में निया शर्मा की नागिन-4 के सेट से नई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं। 

हमेशा बोल्ड तस्वीरों से लोगों के बीच खूब पसंद की जाने वालीं एक्ट्रेस निया शर्मा इसबार एकदम ट्रेडिशनल लुक में दिख हैं। मशहूर सीरियल 'जमाई राजा' से फेमस हुईं निया शर्मा अपनी बोल्‍ड ड्रेसेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन न्यू फोटोज में निया अपने स्‍टाइल के मामले में बड़े बड़े स्‍टार्स को टक्कर दे रही है। उनकी ताजा तस्‍वीरों में वह लहंगा पहने नजर आ रही हैं। उनका अंदाज बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। रेड एंड वाइट लहंगा पहने दुल्हन की तरह सजी निया बेहद दिलकश दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nias_palace) on

निया शर्मा ने माथे पर बेंदा, कानों में झुमके, गले में हैवी नैकलेस, हाथ भरकर चूड़ियां और कमरबंद पहना हुआ है। नागिन-4 के बृंदा के किरदार में जाने के लिए निया शर्मा ने ये लुक अपनाया है। इस दुल्हन लुक को निया शर्मा के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें, नागिन-4 के नए एपिसोड 18 जुलाई से टेलिकास्ट होने जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@just_niasharma90) on

एक्ट्रेस निया शर्मा ने कई टीवी शो किए हैं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में स्टार प्लस के शो काली से डेब्यू किया था। इसके बाद एक हजारों में मेरी बहना है से उन्हें फेम मिला था। नेहा शर्मा का स्क्रीन नेम निया शर्मा है। जमाई राजा के लिए उन्हें कई अवार्ड्स मिल चुके हैं। निया शर्मा अपनी परफेक्ट फिगर के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड फोटोज की भरमार है। अभिनेत्री निया शर्मा को दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर