Bigg Boss 13: घर में होगा शहनाज गिल का स्वयंवर, एक्ट्रेस के लिए पारस छाबड़ा होंगे शर्टलेस

टीवी मसाला
Updated Nov 19, 2019 | 21:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shehnaaz Gill Swayamvar: बिग बॉस 13 के घर में एक टास्क के दौरान अब शहनाज गिल का स्वयंवर होगा। पारस छाबड़ा इसके लिए अपनी पूरी कोशिश करते दिखेंगे और उनके लिए शर्टलेस भी हो जाएंगे।

बिग बॉस में Shehnaz Gill के लिए Paras Chhabra ने उतारी शर्ट
बिग बॉस में Shehnaz Gill के लिए Paras Chhabra ने उतारी शर्ट 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में एक टास्क के दौरान होगा शहनाज गिल का स्वयंवर
  • शहनाज गिल को खुश करने के लिए अपनी शर्ट उतारेंगे पारस छाबड़ा
  • तो देखना मजेदार होगा कि शहनाज किसे अपना वर चुनती हैं

टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन चल रहा है जो अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। घरवाले के बीच कभी लड़ाई झगड़ा चलता रहता है तो कभी टास्क के दौरान उनके बीच मस्ती देखने को भी मिलती है।

अब शो में एक मजेदार टास्क देखने को मिलेगा जिसके दौरान घरवाले मस्ती करते नजर आएंगे। दरअसल एक स्पेशल टास्क के दौरान शहनाज गिल का स्वयंवर होगा जिसमें हिंदुस्तानी भाऊ उनके पिता जबकि एक्ट्रेस रश्मि देसाई उनकी मां के रोल में नजर आएंगी। इसमें शहनाज हिंदुस्तानी भाऊ को कहती दिखती हैं कि आज मैं वो करवाऊंगी जो कभी किसी ने किया नहीं होगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

इस दौरान वो सिद्धार्थ शुक्ला से गले मिलती हैं। इसके बाद वो घरवालों को कहती हैं कि उनके पीछे- पीछे बोलें कि शहनाज पलटी मास्टर नहीं हैं। और शहनाज बहुत क्यूट हैं। इसके बाद वो पारस छाबड़ा को कहती हैं कि वो करो जो मुझे पसंद है। शहनाज की इस बात के बाद पारस अपनी शर्ट उतार देते हैं जिससे शहनाज खुश होकर उनके गले लग जाती हैं। 

फिर शहनाज सिद्धार्थ को लड़की बनकर डांस करने के लिए कहती हैं और दोनों साथ में डांस करते हैं। इस दौरान सभी घरवाले मजाक मस्ती करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव भी शहनाज के लिए शेर बोलते हैं। तो यह देखना मजेदार होगा कि किसकी मेहनत रंग लाती है और शहनाज किसे अपने 'वर' चुनती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर