पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा ने गरीबों को बांटा खाना, कोरोना से बचने के लिए मास्क और ग्लव्स पहनकर सड़कों पर निकले

Paras Mahira Distribute Food Packages Video: माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा को इस संकट के समय में गरीबों को खाना बांटते हुए देखा गया। दोनों साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित करते नजर आए...

Paras Chhabra Mahira Sharma Distribute Food Packages in Lockdown Video
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा भी इस बुरे वक्त में मदद के लिए आगे आए हैं। 
  • माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा को इस संकट के समय में गरीबों को खाना बांटते हुए देखा गया।
  • दोनों साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित करते नजर आए।

कोरोना वायरस महामारी की कठिन परिस्थिति में कई मशहूर हस्तियों मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रही हैं। सभी अपने-अपने स्तर पर आमजन की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोई पैसों का योगदान दे रहा तो कोई खाना बांटने के लिए आगे आ रहा है। साथ ही कईयों में अपने होटल, ऑफिस को डॉक्टरों, नर्सों और बाकी लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर्स में तब्दील कर दिया है। अब बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा भी इस बुरे वक्त में मदद के लिए आगे आए हैं। 
हाल ही में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा को इस संकट के समय में गरीबों को खाना बांटते हुए देखा गया। दोनों साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित करते नजर आए। माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए मास्क, दस्ताने पहनकर और सामाजिक दूरी बनाकर खाना बांटते दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialmahirasharma) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा ने इस दौरान का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें दोनों को कार की डिग्गी से भोजन के पैकेट बांटते हुए देखा जा सकता है। पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के फैन्स इनके काम को एप्रीशिएट कर रहे हैं। सभी सोशल मीडिया पर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pahirafanclub) on


वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक इंटरव्यू में पारस छाबड़ा ने खुलासा किया है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए अप्रोच किया गया है। वहीं आखिरी बार पारस को टीवी शो मुझसे शादी करोगे में देखा गया था। साथ ही माहिरा शर्मा को बिग बॉस के बाद टीवी शो नागिन-4 का ऑफर मिला था हालांकि उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है। माहिरा फिलहाल अपने लिए कुछ चैलेजिंग रोल की तलाश में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर