मुझसे शादी करोगे में होगी इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, रोडीज विनर करना चाहती है पारस छाबड़ा से शादी

Mujhse Shaadi Karoge Wild Card Entry Aanchal Khurana: मुझसे शादी करोगे में जल्द एक और टीवी एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। जो कि खास शो में सिर्फ पारस छाबड़ा से शादी करने के लिए आ रही हैं...

Mujhse Shaadi Karoge Wild Card entry TV Actress Aanchal Khurana To Enter To Marry Paras Chhabra
पारस छाबड़ा और आंचल खुराना।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मुझसे शादी करोगे में जल्द एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है।
  • ये गर्ल खास शो में सिर्फ पारस छाबड़ा से शादी करने के लिए आ रही हैं।
  • एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा आंचल खुराना होंगी। 

रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे फिलहाल खूब चर्चा में है। बिग बॉस-13 की जगह शुरू हुए इस शो में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल अपने लिए सूटेबल दूल्हा-दुल्हन ढूंढ रहे हैं। बीच में खबर आई थी कि ये शो मुझसे शादी करोगे बंद हो रहा है लेकिन पारस छाबड़ा ने इसे महज अफवाह बताया है। पारस और शहनाज लगातार शो में अपने लिए मैचिंग गर्ल और बॉय की तलाश कर रहे हैं।
अब खबर है कि मुझसे शादी करोगे में जल्द एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। ये गर्ल खास शो में सिर्फ पारस छाबड़ा से शादी करने के लिए आ रही हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा आंचल खुराना होंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iaanchalkhurana) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना जल्द रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा बनने वाली हैं। आंचल को खास टीवी शो रोडीज(विनर रहीं), सावधान इंडिया, सीआईडी, आहट, सपने सुहाने लड़कपन के लिए जाना जाता है। आंचल खुराना को आखिरी बार टीवी शो विक्रम बेताल की रहस्य गाथा में देखा गया था। अब जल्द ही आंचल शो मुझसे शादी करोगे में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल होने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iaanchalkhurana) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

रिपोर्ट्स की मानें तो आंचल खुराना के साथ टीवी शो मुझसे शादी करोगे में 3 और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल होने वाली हैं। जो कि पहले से शो में मौजूद लड़कियों को खूब कॉम्पटीशन देंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर