दूसरी बार मां बनीं राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिंपी गांगुली, सोशल मीडिया पर बताया बेटे का नाम

Dimpy Ganguly Becomes Mother: राहुल महाजन की एक्स वाइफ और बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट डिंपी गांगुली दोबारा मां बन गई हैं। डिंपी ने ईस्टर से एक दिन पहले बेटे को जन्म दिया है।

Dimpy Ganguly
Dimpy Ganguly 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट डिंपी गांगुली दोबारा मां बन गई हैं।
  • डिंपी ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। 
  • डिंपी गांगुली ने साल 2015 में दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी की थी।

मुंबई. राहुल महाजन की एक्स वाइफ और बिग बॉस कंटेस्टेंट डिंपी गांगुली दोबारा मां बन गई हैं। ईस्टर से एक दिन पहले डिंपी ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। डिंपी ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। 

डिंपी गांगुली ने इंस्टाग्राम पर बेटे के पैरों की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'ईस्टर की पूर्व संध्या मेरा छोटे बनी ब्लू आ गया है! डिंपी ने बेटे का नाम बताते हुए लिखा- 'आर्यन रॉय 11 अप्रैल 2020.      

डिंपी की फोटो पर बिग बॉस 8 में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं डायंड्रा सोरेस ने भी कमेंट किया है। आपको बता दें कि डिंपी ने पिछले साल दिसंबर में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। उन्होंने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Born on the eve of Easter..my little Bunny Blue is here! Aryaan Roy 11.04.2020. A post shared by Dimpy (@dimpy_g) on

2015 में हुई थी शादी 
डिंपी गांगुली ने साल 2015 में दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी की थी। डिंपी ने शादी से एक साल बाद यानी साल 2016 में अपनी पहली बेटी रियाना को जन्म दिया था। रोहित और डिंपी स्कूल टाइम से एक-दूसरे को जानते थे।

डिंपी गांगुली ने  साल 2010 में राहुल महाजन के साथ शादी की थी। डिंपी ने राहुल महाजन के स्वयंवर शो में हिस्सा लिया था। साल 2013 में डिंपी राहुल महाजन से अलग हो गई थीं। उन्होंने राहुल पर घरेलू हिंसा और मारपीट का भी आरोप लगाया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Date night A post shared by Dimpy (@dimpy_g) on

बिग बॉस 8 की थीं कंटेस्टेंट 
डिंपी गांगुली बिग बॉस के आठवें सीजन का हिस्सा रही थीं। वह इस सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुई थीं। डिंपी ने घर के अंदर 47वें दिन में एंट्री ली थी। वहीं, आखिरी दिन तक घर के अंदर बनी रही थीं। इस सीजन के विनर गौतम गुलाटी थे। 

बिग बॉस के अलावा डिंपी टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी नजर आ चुकी हैं। वह नच बलिए के सीजन 5 की कंटेस्टेंट थीं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर