Bigg Boss 13: रश्मि देसाई बॉयफ्रेंड अरहान खान से खत्म कर देंगी रिश्ता!, देखें बिग बॉस का इनसाइड वीडियो

टीवी मसाला
Updated Dec 16, 2019 | 16:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rashmi Desai Arhaan Khan Breakup Bigg Boss 13: बिग बॉस-13 में रश्मि देसाई और अरहान खान का रिलेशनशिप प्रभावित होने लगा है। सामने आए बिग बॉस-13 के नए प्रोमो में इसकी एक झलक देखने को मिली...

Bigg Boss 13 Rashami Desai Arhaan Khan End relationship watch Video
अरहान खान और रश्मि देसाई।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस में शुरु हुआ रश्मि देसाई और अरहान खान का अफेयर सुर्खियों में है।
  • अरहान ने नेशनल टीवी पर रश्मि को सबके सामने प्रपोज किया था।
  • अब इस रिश्ते में एक नया मोड़ आया है और दोनों इसे यहीं खत्म करने का सोच रहे हैं।

बिग बॉस-13 इन दिनों छोटे परदे के सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में से एक बना हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों से रश्मि देसाई और अरहान खान का रिश्ते की शो में काफी चर्चा हो रही है। रश्मि और अरहान का रिश्ता लगातार सवालों के घेरे में आ रहा है। अरहान खान के बिग बॉस में वापस आने के बाद उन्होंने रश्मि को नेशनल टेलिविजन पर प्रपोज किया था। वहीं रश्मि ने भी खुलकर इसे ऑन कैमरा स्वीकार किया था। लेकिन वीकेंड का वार एपिसोड में खुद सलमान खान ने अरहान की पिछली शादी और एक बच्चे के बारे में सच्चाई उजागर की थी। ये जानने के बाद रश्मि देसाई हैरान हो गई थीं। 
रश्मि इस शॉक्ड से उभरी ही थीं कि हाल ही में अरहान ने नेशनल टीवी पर एक शॉकिंग बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि रश्मि साल 2016 में दिवालिया हो गई थीं और रोड पर आ चुकी हैं। अरहान की इन्हीं टिप्पणियों के बाद से कपल का रिलेशनशिप प्रभावित होने लगा है। सामने आए बिग बॉस-13 के नए प्रोमो में इसकी एक झलक देखने को मिली। प्रोमो में रश्मि बेहद भावुक होते हुए अरहान का सामना करती दिखीं। रश्मि देसाई ने कहा कि दिवालिया होने के बारे में और उन्हें यहां तक लाने में अरहान की टिप्पणी बहुत गलत थी और इससे वो बहुत हर्ट हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rashmidesai13) on


अरहान भी इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं। रश्मि, अरहान को बताती है कि वह उसे खोना नहीं चाहती है और कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो उससे प्यार करता है। लेकिन दोनों यहां पर ही इस रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लेते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rashamidesai__mysista) on

अरहान की इन टिप्पणियों का असर सीधे रस्मि के परिवार पर भी पड़ा है। रश्मि के भाई गौरव देसाई ने खुद बिग बॉस के घर में आकर उन्हें चेतावनी दी है कि चीजें वैसे नहीं जैसे उन्हें दिख रही हैं। साथ ही रश्मि घर के अंदर अरहान के साथ रहने के बारे में कोई निर्णय नहीं लें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर