रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा के अपार्टमेंट में लगी आग, मां मीनाक्षी सागर ने किया कंफर्म

Sakshi Chopra Apartment Catches Fire: साक्षी चोपड़ा के लॉस एंजिलिस वाले अपार्टमेंट में आग लगने की जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद साक्षी के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं...

Sakshi Chopra Bigg Boss 14 Rumoured Contestant Apartment Building Catches Fire
साक्षी चोपड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए सुर्खियों में रहती हैं।
  • चर्चा है कि इस साल साक्षी चोपड़ा बिग बॉस में आ सकती हैं।
  • अब खबर आ रही है कि साक्षी चोपड़ा की बल्डिंग में आग लग गई है। 

सिंगर और इंटरनेट सेंसेशन साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। साक्षी अपने फैशनसेंस को लेकर भी खूब सराही जाती हैं। कुछ समय से चर्चा है कि इस साल साक्षी चोपड़ा बिग बॉस में आ सकती हैं। हालांकि इससे पहले कि साक्षी चोपड़ा को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होता, खबर आ रही है कि उनकी बल्डिंग में आग लग गई है। 

साक्षी चोपड़ा के लॉस एंजिलिस वाले अपार्टमेंट आग लगने की जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद साक्षी के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि साक्षी चोपड़ा और उनकी फैमिली बिल्कुल सेफ है।

साक्षी चोपड़ा की मां मीनाक्षी सागर ने स्पॉटबॉय को बताया, 'साक्षी सुरक्षित और स्वस्थ है। सौभाग्य से, उसे कुछ नहीं हुआ। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वो अपार्टमेंट से बाहर आ गई, सब ठीक है।' 


बिग बॉस-14 में आ सकती हैं साक्षी चोपड़ा
साक्षी चोपड़ा इस बार रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आ सकती हैं। बिग बॉस की टीम साक्षी से इसबारे में बात कर रही हैं हालांकि अभी कुछ  फाइनल नहीं हुआ है। साक्षी का कहना है, 'अभी कुछ फाइनल नहीं है। हमारी अभी बिग बॉस की टीम से बात चल रही है। मैं अभी लॉस एंजेलिस में रह रही हूं और अगर कुछ भी होता है तो मैं जरूर इस बारे में बात करूंगी।' जाहिर है बिग बॉस के घर में उन्हें देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sakshichopraa) on

बोल्ड तस्वीरों से सनसनी मचाती हैं साक्षी चोपड़ा
रामायण को डायरेक्ट करने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साक्षी अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सनसनी मचाती हैं। उनका इंस्टाग्राम कई बोल्ड और बिकिनी फोटोज से भरा हुआ है। साक्षी के 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर