Surbhi Chandna Video: खुद को इस तरह फिट रखती हैं सुरभि चंदना, वीडियो देख फैंस कर रहे जमकर तारीफें

Surbhi Chandna viral Video: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Surbhi Chandna
Surbhi Chandna 
मुख्य बातें
  • हाल ही में सुरभि चंदना ने एक वीडियो शेयर किया है।
  • इस वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं।
  • इस वक्त सुरभि टीवी सीरियल संजीवनी में नजर आ रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर चर्चा में छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का ये वीडियो जुबां क्लास के दौरान बनाया गया है। वहीं फिट रखने के लिए एक्ट्रेस काफी मेहनत करती हैं।

इस वीडियो को सुरभि चंदना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर तारीफें कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज वाकई जबरदस्त है। बता दें कि सुरभि चंदना ने एशियाई सेक्सिएस्ट महिला की लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कटरीना कैफ को मात देकर ये स्थान हासिल किया है।

इस वक्त वो टीवी सीरियल संजीवनी में नजर आ रही हैं। जिसमें वो दुल्हन के रूप में दिखाई देंगी। हाल ही में उन्होंने ब्राइडल लुक में कई तस्वीरें शेयर की है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on

 

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से करियर की शुरुआत करने वाली सुरभि चंदना कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। टीवी सीरियल संजीवनी से पहले सुरभि ने इश्कबाज से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस सीरियल में अनिका के किरदार में लोगों ने भरपूर प्यार दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on

इसके अलावा वो विद्या बालन की फिल्म बॉबी जासूस में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में वो आमना खान के किरदार में नजर आईं थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर