Kumkum Bhagya: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस Shikha Singh ने दिखाया बेबी बंप, जून में देंगी पहले बच्चे को जन्म

Kumkum Bhagya Actress Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस शिखा सिंह ने पायलट करण शाह से 4 साल पहले शादी की थी। ये कपल का पहला बच्चा होगा...

Shikha Singh Flaunts Baby bump Kumkum Bhagya TV actress pregnancy
पति के साथ शिखा सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह जल्द मां बनने वाली हैं।
  • नई प्रेग्नेंसी तस्वीरों में शिखा काफी कॉन्फीडेंट और खुश दिख रही हैं।
  • प्रेग्नेंसी तस्वीरों का शिखा ने कैप्शन भी बेहद खास दिया है। 

टीवी एक्ट्रेस और कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में टीवी अदाकारा ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी पीरियड की नई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शिखा सिंह पति करण शाह और अपने पैट डॉग गोकुल शाह सिंह के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। रेड शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप में शिखा काफी कॉन्फीडेंट और खुश दिख रही हैं। वहीं इन तस्वीरों का शिखा ने कैप्शन भी बेहद खास दिया है। 
शिखा ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ मम्मी-पापा की क्यों खुश रहें। मैं(डॉग) भी अब बड़ा भाई बनने जा रहा हूं।' एक्ट्रेस शिखा सिंह अपने डॉग के बेहद क्लोज हैं और वो उसे अपने बच्चे जैसा मानती हैं। शिखा सिंह और उनके पायलट पति करण शाह का ये पहला बच्चा होगा। दोनों ने 4 साल पहले शादी की थी। शिखा सिंह की प्रेग्नेंसी ड्यू डेट जून में है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on

टीवी एक्ट्रेस ने अप्रैल में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
शिखा सिंह ने अप्रैल में सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पहली फोटो शेयर की थी। जिसमें शिखा पति करण और डोगी के साथ नजर आई थीं। शिखा सिंह की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही कुमकुम भाग्य के एक्टर शब्बीर आहलुवालिया, टीवी एक्ट्रेस श्रीति झा, प्रियंका कलांतरी सहित कई टीवी स्टार्स ने उन्हें बधाई दी थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shikhasingh) on

इन टीवी शोज में काम कर चुकीं शिखा सिंह
आपको बता दें कि सिखा सिंह लंबे टाइम से छोटे परदे पर काम कर रही हैं। उन्होंने अब तक ससुराल सिमर का, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ना आना इस देश लाडो, लाल इश्क जैसे कई शोज में काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर